IPL 2020: 10 विकेट से धोनी की टीम को मिली जीत तो खुशी से झूम उठी साक्षी, तारीफ में कही यह बात

लगातार तीन मैच हारने के बाद पंजाब के खिलाफ 10 विकेट से धमाकेदार जीत से चेन्नई ने वापसी की राह कपड़ ली है। धोनी की टीम के इस प्रदर्शन से पत्नी साक्षी भी बेहद खुश दिखाई दे रही हैं।

By अमित कुमार | Published: October 05, 2020 11:36 AM

Open in App
ठळक मुद्देमैच से पहले तक बेहद दबाव में रहने वाले धोनी भी मैच के बाद रिलेक्स नजर आए। चेन्नई की धमाकेदार जीत के बाद साक्षी ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। धोनी की पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी लगातार तीन मैचों में हार झेलने के बाद पंजाब के खिलाफ जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। इस जीत के साथ धोनी सहित चेन्नई के फैंस को भी बड़ी राहत जरूर मिली होगी। चेन्नई की दमदार वापसी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार शेन वॉटसन और फॉफ डु प्लेसिस की तारीफ कर रहे हैं। इन दोनों की मदद से चेन्नई मैच को 10 विकेट से जीतने में कामयाब रही। 

इस मैच से पहले तक बेहद दबाव में रहने वाले धोनी भी मैच के बाद रिलेक्स नजर आए। धोनी की पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। वो लगातार धोनी और अपने पूरे परिवार का वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। कुछ दिन पहले ही साक्षी ने धोनी को याद करते हुए एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह माही को मिस कर रही हैं। 

साक्षी ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी खुशी

चेन्नई की धमाकेदार जीत के बाद साक्षी ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेन वॉटसन और फॉफ डु प्लेसिस की तस्वीर लगाते हुए उस पर क्लास एक्ट लिखा है। साक्षी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

धोनी को बेहद मिस कर रही हैं साक्षी

इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हआ था जहां सीएसके के प्रैक्टिस सेशन को इंस्टाग्राम पर लाइव दिखाया गया था। इस दौरान साक्षी धोनी ने कमेंट करते हुए कहा कि वह माही को देखना चाहती थी। टीम के मैनेजर रसेल राधाकृष्ण ने साक्षी के ये विश पूरी की थी। जिसके बाद साक्षी ने उन्हें थैंक्स भी कहा था। 

टॅग्स :एमएस धोनीसाक्षी धोनीशेन वॉटसनफाफ डु प्लेसिसIPL 2020

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या