एमएस धोनी के 'संन्यास' की अफवाहों पर पत्नी साक्षी ने तोड़ी चुप्पी, सिर्फ 'तीन शब्दों' में दिया जवाब

Sakshi Dhoni: एमएस धोनी के संन्यास की अफवाहों पर उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने ट्विटर पर सिर्फ तीन शब्दों में ही शानदार जवाब दिया

By अभिषेक पाण्डेय | Published: September 13, 2019 08:49 AM2019-09-13T08:49:16+5:302019-09-13T08:49:16+5:30

Sakshi Dhoni Dismisses MS Dhoni retirement rumours | एमएस धोनी के 'संन्यास' की अफवाहों पर पत्नी साक्षी ने तोड़ी चुप्पी, सिर्फ 'तीन शब्दों' में दिया जवाब

साक्षी ने दिया धोनी के संन्यास की अफवाहों पर बयान

googleNewsNext
Highlightsसोशल मीडिया में 12 सितंबर को एमएस धोनी के संन्यास की अटकलों ने पकड़ा था जोरधोनी की पत्नी साक्षी ने इन खबरों पर खुद ट्विटर पर तीन शब्दों में प्रतिक्रिया दीएमएस धोनी ने आईसीसी वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट से दो महीने का ब्रेक लिया था

एमएस धोनी के संन्यास की अफवाहों ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी, जिस पर उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने ट्विटर पर सिर्फ तीन शब्दों पोस्ट करते हुए उन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया, जिसने फैन के बीच हलचल मचा दी थी।

विराट कोहली ने गुरुवार को 2016 टी20 वर्ल्ड कप की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उस मैच में धोनी की बैटिंग को याद किया था। 

इस तस्वीर को लेकर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ये मैसेज वायरल हो गया कि धोनी आज शाम 7 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके संन्यास का ऐलान करने जा रहे हैं। 

साक्षी ने तीन शब्दों में दिया माही के संन्यास पर जवाब

लेकिन धोनी की पत्नी साक्षी ने ट्विटर पर इन अफवाहों के बारे में लिखा, 'इसे अफवाह कहते हैं।'

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम के ऐलान के बाद खुद मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने धोनी के संन्यास की खबरों गलत बताया था। उन्होंने कहा, 'एमएस धोनी के रिटायरमेंट पर कोई अपडेट नहीं है, खबर गलत है।'

धोनी ने भारत के आईसीसी वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से बाहर होने के कुछ दिन बाद ही क्रिकेट से दो महीने का ब्रेक लिया था। वह वेस्टइंडीज दौरे पर तीन टी20 मैचों की सीरीज में नहीं खेले और अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में भी धोनी को शामिल नहीं किया गया है। धोनी ने भारत के लिए अपना आखिरी टी20 मैच फरवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। 

भारतीय टीम 15 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका की तीन टी20 और उसके बाद तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए मेजबानी करेगी। हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे पर खराब प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए केएल राहुल की जगह शुभमन गिल को मौका दिया है।

भारत अभी आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 120 अंकों के साथ टॉप पर है। 

दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर) रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा), कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, शुभमन गिल।

Open in app