SA20 2023: 17 माह बाद क्रिकेट में वापसी, मुंबई इंडियंस बॉलर ने झटके 3 विकेट, बेबी एबी का धमाका, 41 गेंद और 70 रन, 27 गेंद पहले जीते

SA20 2023:जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट निकाले। इसमें कप्तान डेविड मिलर का भी विकेट था। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 11, 2023 1:48 PM

Open in App
ठळक मुद्देआर्चर ने अपनी तीसरी गेंद पर प्रहार किया। 27 वर्षीय बॉलर ने 90 मील प्रति घंटे से अधिक की गति से गेंदबाजी की। पीठ और कोहनी की चोटों के कारण जुलाई 2021 से नहीं खेले थे।

SA20 2023: दक्षिण अफ्रीका टी-20 लीग के पहले मैच मुंबई इंडियंस केप टाउन ने शानदार जीत आगाज किया। पहले मैच में पार्ल रॉयल्स को 27 गेंद पहले 8 विकेट से मात दे दी। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने चोट के साथ 17 महीने बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में शानदार वापसी की।

जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए। आर्चर ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट निकाले। इसमें कप्तान डेविड मिलर का भी विकेट था। आर्चर ने अपनी तीसरी गेंद पर प्रहार किया और बाद में हैट्रिक पर थे। 27 वर्षीय बॉलर ने 90 मील प्रति घंटे से अधिक की गति से गेंदबाजी की। 

पीठ और कोहनी की चोटों के कारण जुलाई 2021 से नहीं खेले थे। आसानी से पार्ल रॉयल्स को आठ विकेट से हरा दिया। पार्ल रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 142 रन बनाए। जोस बटलर ने 51 रन की पारी खेली। जबाव में मुंबई इंडियंस केप टाउन ने 15.3 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत हासिल की।

इंग्लैंड के सैम करन ने 16 गेंद में नाबाद 20 रन बनाए। बेबी एबी डेवाल्ड ब्रेविस ने भी किया धमाका कर दिया। 41 गेंद पर 70 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। डेवाल्ड ब्रेविस को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम मुंबई इंडियंस ने आर्चर को आठ करोड़ रुपए में खरीदा था।

पांच बार का आईपीएल चैंपियन मुंबई अब जसप्रीत बुमराह के साथ उनकी खतरनाक जोड़ी तैयार करने की उम्मीद कर रहा है। मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीकी लीग में अपनी फ्रेंचाइजी केपटाउन के लिए भी आर्चर को अनुबंधित किया है। वनडे विश्व कप 2019 में इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले आर्चर ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच मार्च 2021 में खेला था।

आर्चर ने फिट होने के बाद नवंबर में टेस्ट टीम के साथ अबू धाबी में अभ्यास किया था। वह जनवरी में दक्षिण अफ्रीकी लीग में खेलने के बाद इंग्लैंड की तरफ से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 27 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में भाग लेंगे। आईपीएल में खेलने से पूर्व वह सीमित ओवरों की सीरीज के लिए बांग्लादेश दौरे पर जा सकते हैं। 

टॅग्स :जोफ्रा आर्चरइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डआईपीएल 2023मुंबई इंडियंस
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या