SA vs IND: शारदुल ठाकुर की शानदार गेंदबाजी के आगे फेल दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी, 7 शिकार के साथ सभी इंडियन बॉलर में आगे निकले

SA vs IND: दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी में शारदुल ठाकुर ने कमाल की गेंदबाजी की। पहली बार 7 विकेट हासिल किए।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 4, 2022 07:43 PM2022-01-04T19:43:46+5:302022-01-04T19:56:32+5:30

SA vs IND Shardul Thakur finishes style figures 7-61 best ever Indian bowler in South Africa | SA vs IND: शारदुल ठाकुर की शानदार गेंदबाजी के आगे फेल दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी, 7 शिकार के साथ सभी इंडियन बॉलर में आगे निकले

सपोर्ट स्टाफ और भारतीय कोच से स्टैंडिंग ओवेशन मिला। 

googleNewsNext
Highlightsमोहम्मद शमी को दो विकेट मिले। पीटरसन का टेस्ट क्रिकेट में यह पहला अर्धशतक है।तेम्बा बावुमा को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों लपकवाया।

SA vs IND: दक्षिण अफ्रीका में शारदुल ठाकुर ने इतिहास रच दिया। एनगिडी को आउट कर पहली पारी खत्म किया। ठाकुर ने 61 रन देकर 7 विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ है। पवेलियन वापस लौट रहे थे तो सपोर्ट स्टाफ और भारतीय कोच से स्टैंडिंग ओवेशन मिला।

राहुल द्रविड़ ने जमकर तारीफ की। दक्षिण अफ्रीका की टीम 229 रन पर आउट हो गई। टीम इंडिया ने पहली पारी में 202 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका ने भारत के पहली पारी के 202 रन के जवाब में दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में 229 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका ने 27 रन की बढ़त हासिल की। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कीगन पीटरसन ने 62 जबकि तेंबा बावुमा ने 51 रन बनाए। भारत की तरफ से शारदुल ठाकुर ने 61 रन देकर सात जबकि मोहम्मद शमी ने 52 रन देकर दो विकेट चटकाए।

दक्षिण अफ्रीका में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ पारी के आंकड़े

7/61 एस ठाकुर, जोहानिसबर्ग  2021/22 *

7/120 हरभजन सिंह, केप टाउन 2010/11

6/53 ए कुंबले, जोहानिसबर्ग  1992/93

6/76 जे श्रीनाथ, पोर्ट एलिजाबेथ 2001/02

6/138 आर जडेजा, डरबन 2013/14

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वश्रेष्ठ पारी के आंकड़े

7/61 एस ठाकुर, जोहानिसबर्ग  2021/22 *

7/66 आर अश्विन, नागपुर 2015/16

7/87 हरभजन सिंह, कोलकाता 2004/05

7/120 हरभजन सिंह, केप टाउन 2010/11।

Open in app