दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली दूसरे टेस्ट में रचेंगे इतिहास! बना सकते हैं ये तीन बड़े रिकॉर्ड

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट तीन जनवरी से शुरू होगा। तीन मैचों की इस सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। दूसरा मैच जोहान्सबर्ग में खेला जाना है जहां भारत का रिकॉर्ड अच्छा रहा है।

By विनीत कुमार | Published: January 2, 2022 01:03 PM2022-01-02T13:03:33+5:302022-01-02T13:03:33+5:30

SA v IND 2ND test: Virat Kohli eyes these three big records in Johannesburg | दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली दूसरे टेस्ट में रचेंगे इतिहास! बना सकते हैं ये तीन बड़े रिकॉर्ड

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट में विराट कोहली करेंगे कमाल!

googleNewsNext
Highlightsविराट कोहली वांडर्रस के मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन सकते हैं।तीन जनवरी से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहान्सबर्ग के वांडरर्स मैदान पर दसरा टेस्ट मैच।भारत सीरीज में 1-0 से आगे हैं, ऐसे में जोहान्सबर्ग में जीत मिलती है तो कोहली एक नायाब रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

जोहान्सबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर भारत 1-0 से आगे हो गया है। टीम इंडिया ने सेंचुरियन में 113 रनों से जीत दर्ज की। अब नजरें कल से जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में शुरू हो रहे दूसरे मैच पर टिकी हैं। 

वांडरर्स के इस मैदान पर भारतीय कप्तान विराट कोहली भी इतिहास रचने के मुहाने पर होंगे। विराट कोहली इस मैदान पर तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। आइए, इस बारे में हम आपको विस्तार से और एक-एक कर बताते हैं।

वांडर्रस पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज

विराट कोहली के सामने इस बार जोहान्सबर्ग के वांडरर्स मैदान पर बतौर विदेशी बल्लेबाज सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। इसके लिए उन्हें बस 7 रनों की दरकार है। कोहली ने यहां खेले केवल 2 टेस्ट मैचों में 310 रन बनाए हैं। यहां बतौर विदेशी बल्लेबाज सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज जॉन रीड (316) के नाम है।

साल 2013 में भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान विराट कोहली वांडरर्स में शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने पहली पारी में एक शतक (119) बनाया और दूसरी पारी में 96 रन जोड़े। यह मैच ड्रॉ रहा था। वहीं, 2018 में विराट कोहली ने पहली पारी में 54 रन बनाए और दूसरी पारी में 41 रन बनाए। भारत ने इस मैच में जीत हासिल की थी।

राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ेंगे कोहली

विराट कोहली के पास दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में राहुल द्रविड़ को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंचने का भी मौका है। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका में 6 मैचों में 50.91 की औसत से 611 रन बनाए हैं।

दक्षिण अफ्रीका में बतौर भारतीय अभी सबसे अधिक रनों का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। तेंदुलकर ने 15 मैचों में 1161 रन बनाए थे। वहीं द्रविड़ के नाम 11 मैचों से 624 रन हैं।

कोहली बनेंगे दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान!

विराट कोहली के पास टेस्ट मैचों में कप्तान के रूप में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ के 41 जीत की कप्तानी रिकॉर्ड की बराबरी करने का भी मौका है। कोहली ने 67 टेस्ट में 40 जीत हासिल की हैं और जोहान्सबर्ग में एक जीत भारत के कप्तान को सबसे सफल टेस्ट कप्तानों की सूची में संयुक्त तीसरे स्थान पर ले आएगी।

हालांकि इन सबसे इतर सबसे खास रिकॉर्ड भी कोहली अपने नाम कर सकते हैं। दरअसल कोहली पिछले ही हफ्ते सेंचुरियन में टेस्ट मैच जीतने वाले पहले एशियाई कप्तान बने। वहीं, भारत अगर जोहान्सबर्ग में जीत हासिल करता है तो वह दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन जाएंगे। भारत ने वांडरर्स में 5 टेस्ट खेले हैं और एक में भी उसे हार नहीं मिली है। यहां दो में उसे जीत मिली है और तीन मैच ड्रॉ रहे हैं।

Open in app