RR vs DC, Riyan Parag 90: दिल्ली और राजस्थान के बीच आज आईपीएल 2026 के 43वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स की ओपनिंग जोड़ी सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गई। यशस्वी जायसवाल 6 रन, वैभव सूर्यवंशी 4 रन, ध्रुव जुरेल ने 42 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं कप्तान रियान पराग ने तूफानी बल्लेबाजी की 50 गेंदों में 90 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 8 चौके 5 छक्के लगाए, रवींद्र जाडेजा ने 20 रन बनाए, शुभम दुबे 6, डॉनोवन फ़रेरा ने आखिरी ओवरों में चौके-छक्कों की बारिश कर दी उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली जिसमें 6 छक्के 2 चौके शामिल थे। कुल मिलाकर राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 225 रनों का स्कोर खड़ा किया।
इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स जीत की टीम 226 रनों के लक्ष्य को हासिल करने के लिए उतरी, पतुम निसंका और के एल राहुल की जोड़ी ने शानदार शॉर्ट लगाए। के एल राहुल ने 40 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 6 चौके 5 छक्के लगाए, पतुम निसंका ने 33 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली जिसमें 6 चौके 3 छक्के शामिल थे। नीतीश राणा ने 33 रनों की पारी खेली, इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा ने पारी को संभाला और टीम को 200 रनों के पार पहुंचाया। फिर आखिरी ओवरों में दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से जीत दिलाई, ट्रिस्टन स्टब्स ने 18 रन और आशुतोष शर्मा ने 25 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।