रोहित शर्मा क्रिकेट मैदान पर वापसी के लिए बहा रहे पसीना, वीडियो हुआ VIRAL

बैटिंग के दौरान रोहित की काफ मसल (पिंडलियों) में खिंचाव आ गया था। इस वीडियो में वह डेड लिफ्ट वर्कआउट करते दिख रहे हैं।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: February 19, 2020 12:58 PM2020-02-19T12:58:50+5:302020-02-19T13:03:43+5:30

Rohit Sharma took to Instagram to post photos and videos of his workout | रोहित शर्मा क्रिकेट मैदान पर वापसी के लिए बहा रहे पसीना, वीडियो हुआ VIRAL

रोहित शर्मा क्रिकेट मैदान पर वापसी के लिए बहा रहे पसीना, वीडियो हुआ VIRAL

googleNewsNext

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के माउंट माउंगानुई में खेले गए 5वें टी20 मैच के दौरान रोहित चोटिल हो गए थे। इसके बाद वह न्यूजीलैंड के खिलाफ शेष टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

अब टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित फिर से वापसी की कोशिश में जुटे हुए हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह जिम में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। 

बैटिंग के दौरान रोहित की काफ मसल (पिंडलियों) में खिंचाव आ गया था। इस वीडियो में वह डेड लिफ्ट वर्कआउट करते दिख रहे हैं।

रोहित आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान भी हैं। इस वीडियो को खुद मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया है, जिस पर फैंस रोहित के जल्द मैदान में वापस लौटने की कामना करते नजर आ रहे हैं।

रोहित शर्मा 32 टेस्ट की 53 पारियों में 7 बार नाबाद रहते 2141 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 1 दोहरा शतक और 10 अर्धशतक जड़े हैं। बात अगर 224 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 32 बार नाबाद रहते हुए रोहित 9115 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में रोहित 29 शतक, 3 दोहरे शतक और 43 अर्धशतक लगा चुके हैं।

वहीं टी20 के 108 मुकाबलों में वह 2773 रन बना चुके हैं। आईपीएल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो उन्होंने 188 मैचों में 1 शतक और 36 अर्धशतकों की मदद से 4898 रन बनाए हैं।

Open in app