मुंबई को 5वां आईपीएल खिताब जिताकर भावुक हुए रोहित शर्मा, लिखी ये इमोशनल पोस्ट

मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में पांचवां खिताब जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने इमोशनल पोस्ट शेयर की है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: November 13, 2020 9:16 AM

Open in App
ठळक मुद्देरोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने जीता 5वां खिताब।भारत लौटे रोहित शर्मा।रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक पोस्ट।

बतौर कप्तान मुंबई इंडियंस को पांचवां आईपीएल खिताब जिताकर रोहित शर्मा भारत वापस लौट चुके हैं। रोहित शर्मा को इस सत्र के दौरान चोट लगी थी। ऐसे में वह अब बैंगलुरु की नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब की प्रक्रिया से गुजरेंगे।

भारत लौटे रोहित शर्मा, लिखी भावुक पोस्ट

रोहित शर्मा ने भारत लौटकर फैंस के लिए एक इमोशनल पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखी है। इसमें उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने किस तरह से दिन गुजारे।

रोहित शर्मा ने लिखा, "जब हम यूएई पहुंचे तो #BubbleLife लाइफ ट्रेंड कर रहा था। 3 महीने बाद मैं कह सकता हूं कि यह सीजन एक खास था। क्वारंटाइन में 6 दिन तक रहने और फिर प्रशिक्षण के बाद यह आइपीएल 2020 के लिए समय था। प्रोटोकॉल आदत बन गए थे। टीम रूम हमारा लिविंग रूम बन गया था। हमारा होटल बच्चों के खेल का मैदान बन गया और खाने के बाद मिलने-जुलने के प्रतिस्पर्धी गेमिंग सत्र बन गए। हमारे खिताब को जीतना और बचाव करना विशेष था। हमारी टीम ने घर से दूर बायो बबल में एक घर बना लिया था।"

जीत की आदत बनाए रखना महत्वपूर्ण था: रोहित शर्मा 

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने पांचवीं बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जीतने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि जीत की आदत बनाये रखना महत्वपूर्ण था जिसमें उनकी टीम सफल रही।

रोहित ने कहा, ‘‘जिस तरह से पूरे सत्र में हमारी टीम ने प्रदर्शन किया उससे मैं बहुत खुश हूं। मैंने टूर्नामेंट के शुरू में कहा था कि हमें जीत की आदत बनाये रखने की जरूरत है। हम इससे अधिक की उम्मीद नहीं कर सकते थे। हमने पहली गेंद से अपने प्रयास शुरू किए और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। सहयोगी स्टाफ को भी बहुत श्रेय जाता है।"  

उन्होंने आगे कहा, "मुझे खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने के लिये उचित संतुलन तलाशना था। मैं उन कप्तानों में नहीं हूं जो खिलाड़ियों के पीछे पड़ा रहे। उनमें आत्मविश्वास भरना महत्वपूर्ण है। क्रुणाल, हार्दिक और पोलार्ड लंबे समय से अपनी भूमिका निभा रहे हैं और वे जानते हैं कि उन्हें क्या करना है।’’

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)रोहित शर्मामुंबई इंडियंसकोरोना वायरससंयुक्त अरब अमीरातइंडिया

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या