World Cup 2023: रोहित शर्मा जैसा कोई नहीं, कप्तान के रूप में 100 प्रतिशत जीत की दर, पोंटिंग-गांगुली-धोनी भी पीछे छूटे

इस विश्वकप में रोहित का प्रदर्शन कमाल रहा है। हिटमैन ने 10 मैचों में 550 रन बनाए हैं। भारतीय कप्तान ने 3 अर्धशतक लगाए हैं। लेकिन ये सिर्फ आंकड़े हैं। असली बात है रोहित शर्मा के खेलने का तरीका।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: November 18, 2023 03:35 PM2023-11-18T15:35:57+5:302023-11-18T15:37:29+5:30

Rohit Sharma 100 percent win rate as captain Ponting-Ganguly-Dhoni left behind World Cup 2023 | World Cup 2023: रोहित शर्मा जैसा कोई नहीं, कप्तान के रूप में 100 प्रतिशत जीत की दर, पोंटिंग-गांगुली-धोनी भी पीछे छूटे

इस विश्वकप में रोहित का प्रदर्शन कमाल रहा है

googleNewsNext
Highlightsटीम इंडिया एक भी मैच नहीं हारीकप्तान के रूप में यह रोहित शर्मा का पहला वनडे विश्वकप हैउनकी कप्तान के रूप में सफलता दर 100 प्रतिशत है

World Cup 2023 final: वनडे विश्वकप 2023 में भारतीय टीम ने गजब का प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया एक भी मैच नहीं हारी। अब तक खेले गए सभी 10 मुकाबलों में भारतीय टीम अपने विरोधियों पर बीस साबित हुई है। कप्तान के रूप में यह रोहित शर्मा का पहला विश्वकप है और टीम के असाधारण प्रधर्शन के कारण उनकी कप्तान के रूप में सफलता दर 100 प्रतिशत है जो दुनिया में सबसे ज्यादा है।

आंकड़ों की बात करें तो रोहित ने अपनी कप्तानी में विश्वकप के 10 मुकाबलों में सभी जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 29 मैचों में कप्तानी की और इसमें उनकी जीत का प्रतिशत 93 रहा। वेस्टइंडीज के क्लाईव लॉयड का जीत प्रतिशत 88 रहा। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने 82 प्रतिशत मुकाबले जीते। सौरव गांगुली की जीत का प्रतिशत 82  रहा जबकि वनडे विश्वकप 2023 में ही ऑस्ट्रेलिया की कमान संभाल रहे पैट कमिंस ने भी 10 में से 8 मैच जीते हैं। उनकी जीत का प्रतिशत 80 है।

 5 अक्टूबर 2023 को शुरू हुए क्रिकेट के महाकुंभ कहे जाने वाले वनडे विश्वकप का सफर 19 नवंबर को थम जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्वकप 2023 का खिताबी मुकाबला खेला जाना है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस महामुकाबले से तय होगा कि अगले 4 साल तक दुनिया किसे चैंपियन के रूप में याद रखेगी। 

इस विश्वकप में रोहित का प्रदर्शन कमाल रहा है। हिटमैन ने 10 मैचों में 550 रन बनाए हैं। भारतीय कप्तान ने 3 अर्धशतक लगाए हैं। लेकिन ये सिर्फ आंकड़े हैं। असली बात है रोहित शर्मा के खेलने का तरीका। जिस विस्फोटक अंदाज में रोहित इस बार खेल रहे हैं उसे देख के यही कहा जा सकता है कि वह शुरुआती 10 ओवरों में ही मैच को विरोधी टीम से बहुत दूर कर दे रहे हैं। 

अब सबकी नजरें बस इस बात पर लगी हैं कि फाइनल में भी भारतीय कप्तान का बल्ला चल जाए। रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ 131 रन बनाए, पाकिस्तान के खिलाफ 86 रनों की पारी खेली,  बांग्लादेश के खिलाफ 48 रन बनाए, न्यूजीलैंड के खिलाफ 46 रन बनाए, इंग्लैंड के खिलाफ 87 रन,  नीदरलैंड्स के खिलाफ 61, और सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 47 रनों की पारी खेली। 

Open in app