Road Safety World Series T20 2022: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 9 विकेट से हराया, 39 गेंद पहले मारी बाजी

Road Safety World Series T20 2022:  न्यूजीलैंड लीजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 99 रन बना सकी। दक्षिण अफ्रीका ने 13.3 ओवर में एक विकेट खोकर जीत हासिल की। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 12, 2022 10:19 PM

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण अफ्रीका ने 13.3 ओवर में एक विकेट खोकर 100 रन बनाकर जीत हासिल की। 39 गेंद पहले बाजी मार ली।दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स ने न्यूजीलैंड लीजेंड्स को 9 विकेट से हरा दिया।

Road Safety World Series T20 2022: सड़क सुरक्षा विश्व सीरीज टी20 में दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स ने न्यूजीलैंड लीजेंड्स को 9 विकेट से हरा दिया। 39 गेंद पहले बाजी मार ली। न्यूजीलैंड लीजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 99 रन बना सकी। 

दक्षिण अफ्रीका ने 13.3 ओवर में एक विकेट खोकर 100 रन बनाकर जीत हासिल की। दिलचस्प बात यह है कि न्यूजीलैंड टूर्नामेंट के पिछले संस्करण का हिस्सा नहीं था। दक्षिण अफ्रीका के बोथा ने 4 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। टी तशाबाला ने धमाका कर दिया और 4 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट निकाले।

दक्षिण अफ्रीका के बोथा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। एंड्रयू पुटिक ने शानदार पारी खेली। 36 गेंद पर 51 नाबाद रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। अल्विरो पीटरसन ने 23 गेंद में नाबाद 29 रन बनाए, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल है।

दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स टीम: जोंटी रोड्स (कप्तान), अल्विरो पीटरसन, एंड्रयू पुटिक, एडी ली, गार्नेट क्रूगर, हेनरी डेविड्स, जैक्स रूडोल्फ, जोहान बोथा, जे वान डी वाथ, लांस क्लूजनर, एल नॉरिस जोन्स, मखाया एनटिनी, मोर्ने वान विक, टी तशाबाला, वर्नोन फिलेंडर, ज़ेंडर डी ब्रुइन।

न्यूजीलैंड लीजेंड्स: रॉस टेलर (सी), जैकब ओरम, जेमी हाउ, जेसन स्पाइस, काइल मिल्स, स्कॉट स्टायरिस, शेन बॉन्ड, डीन ब्राउनली, ब्रूस मार्टिन, नील ब्रूम, आरोन रेडमंड, एंटोन डेविच, क्रेग मैकमिलन, गैरेथ हॉपकिंस, और हामिश बेनेट।

टॅग्स :रोड सेफ्टीआईसीसी
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या