ठळक मुद्दे85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!KKR की पहली जीत का हीरो बना ये खिलाड़ी, 34 गेंदों में कर दिया खेल खत्मईडन गार्डन में रिंकू सिंह का तूफान, आखिरी ओवर में खत्म किया मैच
KKR vs RR Highlights: आज जब मैच ईडन गार्डन में KKR के हाथ से फिसलता नजर आ रहा था, तब रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने दमदार बल्लेबाजी की और मैच जीत लिया। 85 रन पर 6 विकेट गिर चुके थे मगर इन दोनों खिलाड़ियों ने हार नहीं मानी और गेम पलट दिया। रिंकू सिंह ने अपने अंदाज में छक्का लगाकर मैच खत्म किया, 34 गेंदों पर नाबाद 53 रन ठोके, वहीं अनुकूल रॉय ने 16 गेंदों में 29 रन बनाकर उनका पूरा साथ दिया। राजस्थान के गेंदबाजों ने पूरा जोर लगाया मगर जीत नहीं सके, आखिरी ओवर में रिंकू ने चौका-छक्का लगाकर जीत पक्की कर दी और KKR को IPL 2026 की पहली जीत दिला दी।