Ranji Trophy 2022: 19 वर्षीय खिलाड़ी ने किया कारनामा, सचिन, रोहित और पृथ्वी शॉ क्लब में शामिल, देखें वीडियो

Ranji Trophy 2022: दाएं हाथ के यश ढुल ने गुरुवार को टूर्नामेंट के पहले दिन दिल्ली के लिए शतक के साथ रणजी ट्रॉफी करियर की शुरुआत की।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 17, 2022 03:44 PM2022-02-17T15:44:55+5:302022-02-17T15:47:54+5:30

Ranji Trophy 2022 Yash Dhull smashes 113 debut Delhi team give him standing ovation WATCH video | Ranji Trophy 2022: 19 वर्षीय खिलाड़ी ने किया कारनामा, सचिन, रोहित और पृथ्वी शॉ क्लब में शामिल, देखें वीडियो

अपना शतक बनाने के बाद ढुल को दिल्ली के अपने साथियों से स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला।

googleNewsNext
Highlightsअपने प्रथम श्रेणी पदार्पण पर शतक दर्ज किया।तमिलनाडु के खिलाफ पहले दिन लंच के बाद शतक बनाया।तीन अंकों के आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 133 गेंदें लीं।

Ranji Trophy 2022: भारत को अंडर-19 विश्व कप जीत दिलाने कप्तान यश ढुल ने अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत शानदार तरीके से की है। दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी में पदार्पण करने वाले 19 वर्षीय ढुल ने तमिलनाडु के खिलाफ पहले दिन लंच के बाद शतक बनाया।

यश ढुल इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, अमोल मजूमदार और पृथ्वी शॉ के क्लब में शामिल हो गए। ढुल ने तमिलनाडु के खिलाफ केवल 150 गेंदों में 18 चौकों की मदद से 113 रन बनाए। तमिलनाडु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। तीन अंकों के आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 133 गेंदें लीं।

एक और दिलचस्प आंकड़ा देखने को मिला। ढुल के शतक के साथ भारत के अंतिम पांच अंडर -19 कप्तानों में से चार ने प्रथम श्रेणी में पदार्पण पर शतक बनाया। विजय जोल ने 2013 में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ 110 रन बनाए थे, इसके बाद पृथ्वी शॉ ने 2017 में तमिलनाडु के खिलाफ 120 रन की पारी खेली थी। प्रियम गर्ग ने गोवा के खिलाफ 117 रन बनाए थे।

अपना शतक बनाने के बाद ढुल को दिल्ली के अपने साथियों से स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला। धुल ने भारत को रिकॉर्ड पांचवीं U19 विश्व कप जीत दिलाई थी। इंग्लैंड को हराया था। रणजी ट्रॉफी दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्री-इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चरण 10 फरवरी से 15 मार्च तक चलेगा। आईपीएल के बाद का चरण 30 मई से 26 जून तक चलेगा। इस सीजन में रणजी ट्रॉफी में 62 दिनों में 64 मैच खेले जाएंगे।

Open in app