फरवरी में कप्तानी छोड़ चुके डुप्लेसिस, साथी खिलाड़ी ने कहा- फाफ के कंधे से बोझ हट गया

‘‘शायद फाफ (डुप्लेसिस) के कंधे से यह बोझ हट गया, ऐसा नहीं है कि उन्हें यह भूमिका निभाने में कभी परेशानी हुई।’’

By भाषा | Published: May 16, 2020 5:46 PM

Open in App

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रॉसी वान डेर डुसेन का मानना है कि कप्तानी से हटने के बाद टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस के पास अब युवाओं के साथ ‘जानकारी को साझा’ करने का अधिक समय होगा। डु प्लेसिस ने फरवरी में दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट और टी 20 प्रारूप की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था।

डुसेन से स्पोर्ट्स 24 से कहा, ‘‘कप्तानी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, इसके साथ आपको कई चीजों को कंधे पर उठाना होता है। आपके काम का हमेशा आकलन होता रहता है। आपको आलोचना और प्रशंसा से भी निपटना पड़ता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शायद फाफ (डुप्लेसिस) के कंधे से यह बोझ हट गया, ऐसा नहीं है कि उन्हें यह भूमिका निभाने में कभी परेशानी हुई। अब उनके पास युवा बल्लेबाजों के लिए अधिक समय होगा, कप्तानी के कारण पहले वह ऐसा नहीं कर पाते थे।’’

डुसेन ने कहा, ‘‘उनके पास ज्ञान का खजाना है जिससे युवा बल्लेबाजों के फायदा हो सकता है जैसा कि मेरे साथ पिछले 18 महीने से हो रहा है।’’

टॅग्स :फाफ डु प्लेसिसदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमआईसीसीटी20टेस्ट क्रिकेट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या