NZvsWI: 18 गेंद पर 88 रन जड़ इस बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड की ओर से ठोका सबसे तेज शतक, बन गया ये बड़ा रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिलिप्स का टी-20 इंटरनेशनल में यह पहला शतक था। अपने पहले ही शतक के साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

By अमित कुमार | Published: November 29, 2020 10:03 AM2020-11-29T10:03:29+5:302020-11-29T10:05:31+5:30

New Zealand vs West Indies Glenn Phillips scores NZ fastest Twenty20 century | NZvsWI: 18 गेंद पर 88 रन जड़ इस बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड की ओर से ठोका सबसे तेज शतक, बन गया ये बड़ा रिकॉर्ड

ग्लेन फिलिप्स। (फोटो सोर्स- ट्विटर)

googleNewsNext
Highlightsफिलिप्स ने मुनरो के सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। विंडीज के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए फिलिप्स ने महज 46 गेंदों में शतक पूरा किया। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 में न्यूजीलैंड ने विंडीज को जीत के लिए 239 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की ओर से सबसे अधिक 108 रन ग्लेन फिलिप्स ने बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 51 गेंदों में 10 चौकों और 8 छ्क्कों की मदद से 108 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 46 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

इन रनों में से 88 रन तो उन्होंने 10 चौकों और 8 छक्कों की मदद से सिर्फ 18 गेंदों पर ही बना दिए थे। न्यूजीलैंड का स्कोर 6.2 ओवर में 53 रन पर दो विकेट था, तब वह क्रीज पर उतरे और आने के साथ ही उन्होंने चौके और छक्कों की बारिश कर दी। ग्लेन फिलिप्स ने 46 गेंद पर शतक जमाकर न्यूजीलैंड की ओर से सबसे तेज शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 

इससे पहले कॉलिन मुनरो के नाम न्यूजीलैंड की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड दर्ज था। मुनरो ने 47 गेंद पर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही शतक जड़ा था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए। यह टी-20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। 

Open in app