IND vs NZ, 3rd T20I: रोहित शर्मा ने एक ही ओवर में ठोक दी 5 बाउंड्री, महज 23 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

ये टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी रही। इससे पहले वह साल 2106 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 22 गेंदों में ये कारनामा कर चुके हैं। वहीं रोहित शर्मा ने 3 बार 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: January 29, 2020 1:05 PM

Open in App

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने तीसरे टी20 मैच में महज 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। इस दौरान उन्होंने एक ही ओवर में लगातार 5 बाउंड्री ठोक डाली। रोहित शर्मा ने इस मैच में 40 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 65 रन की विस्फोटक पारी खेली। 

दरअसल ये मामला है छठे ओवर का। पावरप्ले के इस आखिरी ओवर में गेंद हमीश बैनेट के हाथों में थी। जिसकी पहली गेंद पर केएल राहुल ने सिंगल लेकर स्ट्राइक रोहित शर्मा को दे दी।

इसके बाद रोहित शर्मा ने अगली दो गेंदों पर छक्के ठोके। रोहित यहीं नहीं रुके। उन्होंने अगली दे गेंदों पर बैक-टू-बैक चौके जड़े दिए। अब सभी की निगाहें आखिरी गेंद पर टिकी थीं। रोहित ने फैंस को यहां भी निराश नहीं किया और लास्ट बॉल पर एक और छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। भारत ने इस ओवर से कुल 27 रन जुटा लिए।

ये टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी रही। इससे पहले वह साल 2106 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 22 गेंदों में ये कारनामा कर चुके हैं। वहीं रोहित शर्मा ने 3 बार 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम दर्ज है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप-2007 में 12 गेंदों  में फिफ्टी लगाई थी।

रोहित शर्मा द्वारा सबसे तेज फिफ्टी (T20I)-22 बनाम वेस्टइंडीज, लॉड्रेहिल 201623 बनाम बांग्लादेश, राजकोट 201923 बनाम वेस्टइंडीज, मुंबई 201923 बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन 2020

टॅग्स :भारत vs न्यूजीलैंडभारतीय क्रिकेट टीमन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमरोहित शर्मायुवराज सिंह

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या