T-20 विश्वकप से पहले न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम की जर्सी में हुआ बदलाव, यहां देखें

विश्वकप 2024 से पहले दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की जर्सी में बदलाव हुआ है। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड की नई जर्सी में 1990 के दशक की छाप दिखती है।

By आकाश चौरसिया | Published: April 29, 2024 11:09 AM

Open in App

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका ने आगामी विश्वकप 2024 से पहले अपनी-अपनी नए रंग की जर्सी को सार्वजनिक किया। गौरतलब है कि विश्वकप आने वाली 1 जून से शुरू होगा, जहां दुनिया की महान क्रिकेट टीमें खिताबी जंग के लिए आमने-सामनें भिड़ेंगी।यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल इस बार वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाना है। 

हालांकि, जर्सी न्यूजीलैंड क्रिकेट के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के द्वारा इसे दर्शाया गया, जिसमें टीम के कई प्लेयर नई जर्सी को पहने हुए दिखे। इस बार बदले हुए रंग की नई जर्सी न्यूजीलैंड के 1990 के दशक की किट की याद दिलाती है। टीम के इस फोटोशूट में मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, ईश सोढ़ी और टीम साउथी नजर आ रहे हैं। 

टी-20 विश्वकप के मद्देनजर यह जर्सी न्यूजीलैंड क्रिकेट के स्टोर पर कल यानी मंगलवार से उपलब्ध हो जाएगी। इस बीच गौर करने वाली बात ये है कि इससे पहले हुए साल 2022 के विश्वकप टी-20 में न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में प्रवेश करने में सफल रही थी, लेकिन उसे इस मैच में पाकिस्तान ने 7 विकेटों से हरा दिया था। 2021 में हुए फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया से न्यूजीलैंड हार जाने पर उसे ट्रॉफी से हाथ धोना पड़ा था। 

न्यूजीलैंड इस बार ग्रुप सी में है, जहां उसके साथ वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, पापुआ न्यू गिनी और युगांडा हैं। और इस बार के टी-20 विश्वकप में अफगानिस्तान से अपना पहला मैच 7 जून को खेलने जा रही है।

इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने भी रविवार को अपनी न्यू जर्सी रिलीज की थी, जो पीले रंह की थी। इस जर्सी पर कंधे की ओर देश के झंडे की छाप उकेरी गई है। इसके साथ राष्ट्रीय फूल किंग पोर्टिआ  को भी दर्शाया गया, जिससे यह जर्सी काफी आकर्षक लग रही है।

दक्षिण अफ्रीकी टीम पिछले 2022 के टी-20 विश्वकप में सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब नहीं हो पाई थी। वो अपनी आखिर गेम में नीदरलैंड के हाथों हार गए थे। वहीं, इस बार के 2024 विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका ग्रुप ड में मौजूद है, जिसमें उसके साथ बांगलादेश, श्रीलंका, नीदरलैंड और नेपाल मौजूद है। दक्षिण अफ्रीका का पहला गेम श्रीलंका के साथ 3 जून को होने जा रहा है। 

टॅग्स :न्यूजीलैंड क्रिकेट टीमदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या