कोरोना से जंग: मुंबई पुलिस का अनोखा अंदाज, टीम इंडिया की 2011 वर्ल्ड कप जीत के उदाहरण से दिया सुरक्षित रहने का संदेश

Mumbai Police: कोरोना के खिलाफ जंग के लिए लोगों को सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए घर में रहने की अपील के लिए मुंबई पुलिस ने दिया 2011 वर्ल्ड कप जीत का उदाहरण

By भाषा | Published: April 03, 2020 5:59 PM

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस ने 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में धोनी द्वारा लगाए गए विजयी छक्के से दिया कोरोना के खिलाफ संदेशभारत ने 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका को हराकर 28 साल बाद जीता था खिताब

मुंबई: मुंबई पुलिस ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने की देश की लड़ाई के मद्देनजर घर पर बैठने की महत्ता को दिखाने के लिये भारत की 2011 विश्व कप जीत का उदाहरण दिया। पुलिस ने एक ट्वीट में महेंद्र सिंह धोनी के विजयी शॉट की दो अलग फोटो पोस्ट की हैं जिसकी बदौलत भारत 28 साल के बाद विश्व कप जीतने में सफल रहा था।

उसने टैगलाइन के साथ इसे ट्वीट किया है जिसमें लिखा है, ‘‘इंडिया, इसे (कोरोना वायरस को) स्टाइल से खत्म करते हैं। बाईं ओर लगी एक फोटो में धोनी गेंद को हिट कर रहे हैं तो इसमें टैगलाइन है, ‘‘दो अप्रैल, 2011 को हम घर पर बैठे रहे जब तक भारत के लक्ष्य का सफलता से पीछा नहीं कर लिया।’’

दायीं ओर लगी इसी फोटो में गेंद की जगह कोरोना वायरस है जिसमें टैगलाइन है, ‘‘ दो अप्रैल 2020, हम घर पर बैठे हैं और भारत के लक्ष्य का पीछा करने का इंतजार कर रहे हैं। ’’ धोनी की अगुआई वाली भारतीय टीम ने दो अप्रैल 2011 को मुंबई में हुए फाइनल मैच में श्रीलंका को हराकर विश्व कप जीता था। 

टॅग्स :मुंबई पुलिसकोरोना वायरसभारतीय क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या