Mumbai Indians IPL 2023 schedule: 2 अप्रैल को आरसीबी के सामने पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस, जानें टाइम, स्थान और टीम के बारे में

Mumbai Indians IPL 2023 schedule: एमआई 8 अप्रैल को कट्टर प्रतिद्वंद्वी एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ अपना पहला घरेलू मुकाबला खेलेगी।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 28, 2023 03:21 PM2023-03-28T15:21:09+5:302023-03-28T15:22:43+5:30

Mumbai Indians IPL 2023 schedule Full match fixtures list, time, dates, venues, squad Five-time champions will open RCB on April 2nd 2023 in Bengaluru | Mumbai Indians IPL 2023 schedule: 2 अप्रैल को आरसीबी के सामने पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस, जानें टाइम, स्थान और टीम के बारे में

रोहित शर्मा के सामने कई चुनौती हैं।

googleNewsNext
Highlightsमुंबई इंडियंस का शेड्यूल आईपीएल 2023 जारी कर दिया गया है। रोहित शर्मा के सामने कई चुनौती हैं।चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने आईपीएल 2023 अभियान की शुरुआत करेगी।

Mumbai Indians IPL 2023 schedule: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ बेंगलुरु के प्रतिष्ठित एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने आईपीएल 2023 अभियान की शुरुआत करेगी। रोहित शर्मा के सामने कई चुनौती हैं।

पिछले साल जोफ्रा आर्चर नहीं थे और टीम का बुरा हाल हुआ था। टीम 2022 में अंतिम स्थान पर रही थी। इस बार आर्चर हैं, लेकिन जसप्रीत बुमराह नहीं हैं। मुंबई इंडियंस का शेड्यूल आईपीएल 2023 जारी कर दिया गया है। एमआई 8 अप्रैल को कट्टर प्रतिद्वंद्वी एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ अपना पहला घरेलू मुकाबला खेलेगी।

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली पांच बार की चैंपियन टीम 16 अप्रैल को केकेआर से भिड़ेगी। एमआई को ग्रुप ए में रखा गया है और आईपीएल 2023 का फाइनल 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। समूह ए: एमआई, डीसी, आरआर, केकेआर, एलएसजी हैं।

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, देवल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल, कैमरन ग्रीन, पीयूष चावला, डुआन जानसन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल।

एमआई आईपीएल 2023 शेड्यूल

⦿ मैच 1: 2 अप्रैल, 2023 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु (शाम साढ़े 7 बजे IST)

⦿ मैच 2: 8 अप्रैल, 2023 - मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई (शाम 7:30 IST)

⦿ मैच 3: 11 अप्रैल, 2023 - दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली (शाम साढ़े सात बजे)

⦿ मैच 4: 16 अप्रैल, 2023 - मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)

⦿ मैच 5: 18 अप्रैल, 2023 - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद (शाम 7:30 IST)

⦿ मैच 6: 22 अप्रैल, 2023 - मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई (शाम 7:30 IST)

⦿ मैच 7: 25 अप्रैल, 2023 - गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद (शाम 7:30 IST)

⦿ मैच 8: 30 अप्रैल, 2023 - मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई (शाम 7:30 IST)

⦿ मैच 9: 3 मई, 2023 - पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, IS बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली (शाम साढ़े सात बजे)

⦿ मैच 10: 6 मई, 2023 - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)

⦿ मैच 11: 9 मई, 2023 - मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई (शाम 7:30 बजे IST)

⦿ मैच 12: 12 मई, 2023 - मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटन्स, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई (शाम साढ़े सात बजे)

⦿ मैच 13: 16 मई, 2023 - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, एमआई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ (शाम साढ़े सात बजे)

⦿ मैच 14: 21 मई, 2023 - मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)।

Open in app