आईपीएल में फिनिशर के रोल में नहीं खेलेंगे धोनी, कोच फ्लेमिंग ने दी ये नई जिम्मेदारी

दुनिया के बेस्ट फिनिशर्स में शुमार धोनी अब चेन्नई सुपर किंग्स टीम में अपने पुराने रोल में खेलते नजर नहीं आएंगे।

By सुमित राय | Published: April 03, 2018 12:03 PM

Open in App

आईपीएल में दो साल बाद वापसी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और बेस्ट फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी अब अलग रोल में नजर आएंगे। दुनिया के बेस्ट फिनिशर्स में शुमार धोनी अब टीम में एक अहम बल्लेबाज के रूप में खेलते नजर आएंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आगामी आईपीएल में ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करके बल्लेबाज के रूप में अधिक बड़ी भूमिका निभाएंगे। हालांकि यह मैच की स्थिति पर निर्भर करेगा कि धोनी कितने नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं।

स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के पास केदार जाधव और अंबाती रायुडू जैसे कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं। रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो और हरभजन सिंह भी इस योजना में फिट बैठते हैं। इसके अलावा कर्ण शर्मा भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। हमारी टीम को देखें तो कई तरह के कौशल वाले खिलाड़ी हैं। काफी विकल्प उपलब्ध हैं।

बता दें कि आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग विवाद के बाद साल 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्ट टीम को दो साल के लिए बैन कर दिया गया था। इनकी जगह पर साल 2016 और 2017 में गुजरात लायंस और पुणे सुपरजाइंट्स टीम ने आईपीएल खेले थे।

क्रिकेट जगत की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :एमएस धोनीचेन्नई सुपर किंग्सआईपीएल 2018

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या