धोनी ने छोटी बच्ची से कहा, 'मेरा घर नहीं है, बस में रहता हूं', वीडियो वायरल

धोनी के लिए क्रिकेट के लिहाज से साल 2018 बहुत अच्छा नहीं रहा और वे लगातार संघर्ष करते नजर आये हैं।

By विनीत कुमार | Published: December 22, 2018 2:10 PM

Open in App
ठळक मुद्देधोनी 12 जनवरी से टीम इंडिया से जुड़ेंगे12 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले इन दिनों अपने खाली समय का बखूबी इस्तेमाल कर रहे हैं। खासकर सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और खासकर बेटी जीवा के साथ मस्ती आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। धोनी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज 12 जनवरी से खेलनी है।

बहलहाल, फिलहाल धोनी की एक वीडियो जो इन दिनों वायरल है उसमें वे एक छोटी लड़की के साथ बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में छोटी से बच्ची धोनी से पूछती है कि वे कहां रहते हैं? इस सवाल पर धोनी जवाब देते हैं वे बस में रहते हैं और उनके पास घर नहीं है। 

इससे पहले धोनी का अपनी बेटी जीवा के साथ डांस का एक वीडियो भी वायरल हो रहा था। इस वीडियो में जीवा के साथ धोनी ताल से ताल मिलाते नजर आ रहे हैं। इसमें धोनी मैनेचेस्टर युनाइटेड की टी-शर्ट पहने हुए हैं। इससे पहले जीवा का धोनी का गाजर खिलाने का एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। 

बता दें कि धोनी के लिए क्रिकेट के लिहाज से साल 2018 बहुत अच्छा नहीं रहा और वे लगातार संघर्ष करते नजर आये। इस बीच धोनी के घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने को लेकर भी कई जानकारों ने आलोचना की। माना जा रहा है कि धोनी अगले साल इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। इस लिहाज से बहुत जरूरी होगा कि वे वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म में लौटें।

टॅग्स :एमएस धोनीजीवासोशल मीडिया

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या