वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट से दूर महेंद्र सिंह धोनी, अब इस खेल में आजमा रहे हाथ

माही इस साल नवंबर से पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं करेंगे। वह वेस्टइंडीज के दौर और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में भी नहीं खेले थे।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: September 29, 2019 06:44 PM2019-09-29T18:44:48+5:302019-09-29T18:44:48+5:30

MS Dhoni spotted playing billiards at JSCA stadium | वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट से दूर महेंद्र सिंह धोनी, अब इस खेल में आजमा रहे हाथ

वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट से दूर महेंद्र सिंह धोनी, अब इस खेल में आजमा रहे हाथ

googleNewsNext

वर्ल्ड कप के बाद से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर चल रहे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के स्टेडियम में बिलियर्डस खेलते हुए देखा गया। 

धोनी ने इस साल हुए विश्व कप के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक लिया था और सेना के साथ भी कुछ समय बिताया था। इसके बाद जेएससीए के इंडोर कैम्पस में आराम करते हुए देखा गया।

माही इस साल नवंबर से पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं करेंगे। वह वेस्टइंडीज के दौर और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में भी नहीं खेले थे। ब्रेक के बढ़ने का मतलब है कि वह विजय हजारे ट्रॉफी और बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी हिस्सा नहीं लेंगे। वह दिसंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज में उपलब्ध होंगे।

विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन बना चुके हैं।

एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं। धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। इसके 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं।

Open in app