धोनी CSK का कैंप रद्द होने के बाद पहुंचे रांची, क्रिकेट के बजाय इस खेल में आजमाया हाथ, वीडियो वायरल

MS Dhoni: आईपीएल 2020 स्थगित होने और चेन्नई सुपरकिंग्स का कैंप रद्द होने के बाद धोनी अपने गृहनगर रांची पहुंचे और नए खेल में हाथ आजमाते नजर आए

By अभिषेक पाण्डेय | Published: March 17, 2020 10:12 AM2020-03-17T10:12:58+5:302020-03-17T10:12:58+5:30

MS Dhoni spends time playing badminton in Ranchi after CSK call off IPL camp, Watch Video | धोनी CSK का कैंप रद्द होने के बाद पहुंचे रांची, क्रिकेट के बजाय इस खेल में आजमाया हाथ, वीडियो वायरल

धोनी ने रांची पहुंचकर खेला बैडमिंटन, चलाई बाइक (PTI)

googleNewsNext
Highlightsधोनी सीएसके का कैंप रद्द होने के बाद अपने गृहनगर रांची लौट आए हैंआईपीएल 2020 को कोरोना वायरस की वजह से 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 15 अप्रैल तक टलने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस टी20 लीग की तैयारियों के लिए लगाया गया अपना ट्रेनिंग सेशन रद्द कर दिया। 

चेन्नई के कप्तान धोनी कुछ दिनों के लिए सीएसके से विदा लेकर अपने गृहनगर रांची पहुंचे। अब रांची से सामने आए कुछ वीडियो में धोनी रांची में अलग-अलग अंदाज में नजर आए। 

रांची पहुंचे धोनी के वीडियो हुए वायरल

ट्विटर पर शेयर एक वीडियो में धोनी रांची स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम के कॉम्पलेक्स में बैडमिंटन खेलते नजर आए। 

वहीं इंस्टाग्राम पर शेयर एक अन्य वीडियो में धोनी रांची की सड़कों पर बाइक चलाते नजर आए। इस वीडियो में जहां चारों से वह फैंस से घिरे नजर आ रहे हैं, जो उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करते दिखे।

वहीं कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल सीजन-13 के टलने के तीन बाद आठों फ्रेंचाइजी टीमों ने अपने तैयारी कैंपों को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया। आईपीएल 2020 का आयोजन 29 मार्च से होना था, लेकिन बीसीसीआई ने कोरोना के खतरे को देखते हुए इसे 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया है। 

Open in app