'वह ड्रग की तरह है...', धोनी ने टीम इंडिया के किस स्टार खिलाड़ी के बारे में कही ऐसी बात, जानिए

महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों के लिए मेंटॉर की तरह हैं। उनके खिलाड़ियों से अच्छे संबंध भी हैं। अब धोनी ने टीम इंडिया के एक खिलाड़ी को लेकर मजेदार बात कही है।

By विनीत कुमार | Published: July 11, 2023 12:40 PM2023-07-11T12:40:28+5:302023-07-11T12:43:42+5:30

MS Dhoni on deepak Chahar says he is like drug and he is maturing | 'वह ड्रग की तरह है...', धोनी ने टीम इंडिया के किस स्टार खिलाड़ी के बारे में कही ऐसी बात, जानिए

'वह ड्रग की तरह है...', धोनी ने टीम इंडिया के किस स्टार खिलाड़ी के बारे में कही ऐसी बात, जानिए

googleNewsNext

चेन्नई: 

विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े नामों सहित कई भारतीय खिलाड़ी एमएस धोनी को एक मेंटॉर (गुरु) के रूप में देखते हैं और उन सभी ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में उनसे मिले मार्गदर्शन के लिए कई मौकों पर आभार भी व्यक्त किया है। धोनी ने 2007 और 2018 के बीच लगभग 11 वर्षों तक भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी की और आईपीएल के 2008 के उद्घाटन सत्र के बाद से चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान भी रहे हैं।

धोनी खेल के मैदान के बाहर अपने साथियों के साथ काफी खुशमिजाज व्यवहार रखने के लिए भी जाने जाते हैं। इसका उदाहरण आईपीएल के 2023 सीजन के दौरान देखा जा सकता है जिसमें धोनी ऑलराउंडर दीपक चाहर के साथ कई मौकों मजेदार बातचीत और मस्ती करते नजर आए थे। धोनी ने अब चाहर के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलासा करते हुए मजाक में कहा कि वह अपने जीवनकाल में इस ऑलराउंडर को कभी परिपक्व होते नहीं देख पाएंगे।

धोनी ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी धोनी एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित एक तमिल फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' के लॉन्च पर कहा, 'दीपक चाहर एक नशे की तरह है, अगर वह वहां नहीं है, तो आप सोचेंगे, वह कहां है - अगर वह आसपास है, तो आप सोचेंगे, वह यहां क्यों है - अच्छी बात यह है कि वह परिपक्व हो रहा है, लेकिन उसे समय लगता है और यही है समस्या कि मैं अपने जीवनकाल में उसे परिपक्व होते (मुस्कुराते हुए) नहीं देख पाऊंगा।' 

जब धोनी ने लगाई थी चाहर को फटकार

चाहर ने सीएसके को इस साल अपना पांचवां आईपीएल खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई। चाहर ने हाल ही में बताया था कि धोनी अपने गेंदबाजों के साथ कैसे काम करते हैं। बकौल चाहर, 'मैं पहली बार डेथ ओवरों में गेंदबाजी कर रहा था। उन्होंने मुझसे कभी डेथ ओवरों में गेंदबाजी नहीं कराई क्योंकि इसकी जरूरत नहीं थी। डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने के लिए शार्दुल और ब्रावो जैसे गेंदबाज थे। अब ब्रावो घायल हो गए। यह मैच गंभीर था।',

चाहर ने ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस के हालिया एपिसोड में कहा कि उन्होंने लगातार दो बीमर फेंकी और धोनी ने उन्हें फटकार लगाई। चाहर ने कहा, 'वह (धोनी) मेरे पास आए और कहा, 'तुम ऐसे चतुराई दिखाते हो जैसे कि तुम्हें सब कुछ पता है। तुम इस तरह से गेंदबाजी क्यों कर रहे हो?' मैं सोच रहा था कि मेरा करियर खत्म हो गया। फिर मैंने अगली 5 गेंदों पर 5 रन दिए और उसके बाद मैच में उन्होंने मुझे गले लगाया।'

Open in app