IND vs AUS: धोनी इस जबर्दस्त रिकॉर्ड से महज 33 रन दूर, रांची में घरेलू दर्शकों के सामने होगा कमाल का मौका

MS Dhoni: एमएस धोनी के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को खेले जाने वाले तीसरे वनडे के दौरान एक बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा, जानिए

By अभिषेक पाण्डेय | Published: March 7, 2019 12:32 PM2019-03-07T12:32:01+5:302019-03-07T16:27:20+5:30

MS Dhoni needs 33 runs to complete his 17000 runs in International Cricket | IND vs AUS: धोनी इस जबर्दस्त रिकॉर्ड से महज 33 रन दूर, रांची में घरेलू दर्शकों के सामने होगा कमाल का मौका

एमएस धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट में 17 हजार रन से सिर्फ 33 रन दूर हैं (AFP)

googleNewsNext

एमएस धोनी का बढ़ती हुई उम्र में भी रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी है। धोनी अब भी सीमित ओवरों की क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए फिनिशर की भूमिका शानदार अंदाज में निभा रहे हैं। 

अब जब टीम इंडिया शुक्रवार को रांची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में उतरेगी तो धोनी के पास अपने घरेलू दर्शकों के सामने एक और बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। 

धोनी 17 हजार इंटरनेशनल रन से 33 रन दूर

धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 17 हजार रन पूरे करने से सिर्फ 33 रन दूर हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी ने अब तक भारत और एशिया इलेवन के लिए खेलते हुए अपने इंटरनेशनल करियर में 16967 रन बनाए हैं। 

रांची के क्रिकेटर धोनी ने अब तक 45 के औसत से 528 इंटरनेशनल मैचों में 16 शतक और 106 अर्धशतक जड़े हैं।  धोनी ने टेस्ट मैचों में 4876 रन, वनडे में 10474 रन और टी20 इंटरनेशनल में 1617 रन बनाए हैं।

दुनिया में सर्वाधिक इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 34357 रन बनाए हैं। वहीं सचिन के बाद भारतीय खिलाड़ियों में इसके बाद राहुल द्रविड़ (24208 रन), विराट कोहली (19453 रन), सौरव गांगुली (18575 रन) और वीरेंद्र सहवाग (17253 रन) का नंबर आता है।

भारत के लिए सर्वाधिक इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ी

सचिन तेंदुलकर-34357 रन
राहुल द्रविड़-24208 रन
विराट कोहली-19453 रन
सौरव गांगुली-18575 रन
वीरेंद्र सहवाग-17253 रन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज के हैदराबाद में खेले गए पहले मैच में धोनी ने 59 रन की नाबाद पारी खेलते हुए भारत को 6 विकेट से जीत दिलाई थी। लेकिन नागपुर में खेले गए दूसरे वनडे में धोनी पहली ही गेंद पर जीरो पर आउट हो गए, जो 10 साल बाद वनडे में उनका पहला गोल्डन डक है। 

Open in app