अनोखा संयोग! सचिन को चुनने वाले कोच ने ही 30 साल बाद अर्जुन तेंदुलकर का किया मुंबई टीम में चयन

Milind Rege: 1988 में सचिन तेंदुलकर को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहली बार मौका देने वाले कोच मिलिंद रेगे ने ही अर्जुन को भी चुना

By अभिषेक पाण्डेय | Published: August 11, 2019 05:09 PM2019-08-11T17:09:44+5:302019-08-11T17:09:44+5:30

Milind Rege, who selected both Sachin Tendulkar and his son Arjun to represent Mumbai | अनोखा संयोग! सचिन को चुनने वाले कोच ने ही 30 साल बाद अर्जुन तेंदुलकर का किया मुंबई टीम में चयन

अर्जुन तेंदुलकर का चयन मुंबई अंडर-23 टीम में हुआ है

googleNewsNext
Highlightsसचिन तेंदुलकर को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में मौका देने वाले कोच ने अर्जुन को भी चुना30 साल पहले सचिन तेंदुलकर ने मुंबई के लिए गुजरात के खिलाफ किया था प्रथम श्रेणी डेब्यूसचिन को चुनने वाली चयन समिति में शामिल मिलिंद रेगे ने अब अर्जुन का किया मुंबई टीम में चयन

क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर स्कूल क्रिकेट से ही अपनी दमदार बैटिंग से तहलका मचाने लगे थे, इसी को देखते हुए महज 15 साल की उम्र में ही 1988 में सचिन को गुजरात के खिलाफ अपने प्रथम श्रेणी डेब्यू का मौका मिल गया था। 

सचिन ने इस मैच में शतक जड़ा और एक साल के अंदर भारत के लिए टेस्ट डेब्यू भी किया।

सचिन को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में मुबंई (तब बॉम्बे) के लिए चुनने का साहसी फैसला किया था मुंबई क्रिकेट असोसिएशन के तब के प्रमुख नरेन तम्हाने ने, उस चयन समिति में मुंबई रणजी के पूर्व कप्तान मिलिंद रेगे भी शामिल थे।

सचिन को चुनने वाले कोच ने अर्जुन को भी दिया मौका

30 साल बाद अब मिलिद रेगे मुंबई क्रिकेट असोसिएशन की चयन समिति के अध्यक्ष हैं और उन्होंने ही सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को विज्जी ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम में चुना है। 

ये टूर्नामेंट बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाले एक अंडर-23 टूर्नामेंट है, जो उभरते हुए क्रिकेटर अर्जुन के करियर का एक और अहम पड़ाव साबित हो सकता है।

अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और उनका नाम इस 50 ओवर के टूर्नामेंट के लिए घोषित मुंबई टीम में शामिल हैं। इससे पहले 19 वर्षीय अर्जुन को मुंबई टी20 लीग में 5 लाख रुपये में चुना गया था।

रेगे ने इंडिया टुडे से कहा, 'मैं ऐसे किसा चयनकर्ता को नहीं जानता हूं जिन्होंने पिता और पुत्र दोनों को चुना हो। ये सिर्फ संयोग है कि दोनों तेंदुलकर हैं।' 

रेगे ने ये भी कहा कि जूनियर तेंदुलकर की गेंदबाजी प्रतिभा ने उनको प्रभावित किया है और टीम में चयन की यही वजह है।

रेगे ने कहा, 'अभी हम ऐसे खिलाड़ी की तलाश में है जो अच्छी गेंदबाजी कर सकता है। मैंने उन्हें हाल ही में इंग्लैंड में एमसीसी सेकेंड इलेवन के लिए खेलते देखा, जहां उन्होंने 23 विकेट लिए। उन्होंने ऐज ग्रुप क्रिकेट में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है और चयनकर्ता उन पर नजर बनाए हैं। लेकिन हमें देखना है कि वह कैसे आगे बढ़ते हैं। किसी को भी विशेष सुविधा नहीं मिलेगी, जब तक मैं चार्ज में हूं।' 

Open in app