ठळक मुद्देMI vs SRH: रिकेल्टन का कहर, 44 गेंदों में सेंचुरी से मैच पलटाMI का मेगा स्कोर, 243 रन, रिकेल्टन का विस्फोटक शतक चर्चा में
MI vs SRH Highlights: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, इसके बाद विल जैक्स ने 22 गेंदों में 46 रनों की शानदार पारी खेली। सूर्यकुमार यादव सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए, नमन धीर ने 17 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली। मुंबई की तरफ से रायन रिकेल्टन ने तूफानी पारी खेली और 44 गेंदों में शतक जड़ा। रिकेल्टन ने 55 गेंदों में 123 रनों की नाबाद पारी खेली, वहीं हार्दिक पंड्या ने उनका साथ दिया और 15 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली, तिलक वर्मा 7 रन पर आउट, मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 243 रनों का स्कोर खड़ा किया है।