MI vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया, पढ़ें पूरे मैच के लाइव अपडेट्स

MI vs RR Live Match Update: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच का लाइव अपडेट...

By सुमित राय | Updated: April 13, 2019 20:41 IST2019-04-13T15:25:33+5:302019-04-13T20:41:21+5:30

MI vs RR Live Match streaming Update, highlights, full score, mumbai vs rajasthan match live score, mumbai indians vs rajasthan royals | MI vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया, पढ़ें पूरे मैच के लाइव अपडेट्स

MI vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया, पढ़ें पूरे मैच के लाइव अपडेट्स

जोस बटलर (89) की शानदार पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के 27वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हरा दिया। इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की 7 मैचों में यह दूसरी जीत है। वहीं मुंबई इंडियंस की सात मैचों में तीसरी हार है।

इससे पहले क्विंटन डिकॉक (81) और रोहित शर्मा (47) की ताबड़तोड़ शुरुआत के बाद हार्दिक पंड्या (11 गेंद में 28 रन) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 187 रनों का स्कोर खड़ा किया। 188 रनों के लक्ष्य को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 19.3 ओवर में छह विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

इस मैच में मुंबई की टीम एक बदलाव के साथ उतरी थी और टीम में कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई, पैर की चोट के कारण पिछला मैच नहीं खेले थे। रोहित को सिद्धेश लाड की जगह टीम में शामिल किया गया था। वहीं राजस्थान की टीम दो बदलाव के साथ उतरी। बेन स्टोक्स को खराब तबीयत के कारण टीम से बाहर जाना पड़ा और उनकी जगह पर लियाम लिविंगस्टोन को मौका दिया गया, जिन्होंने इस मैच से आईपीएल में अपना डेब्यू किया। इसके अलावा रियान पराग की जगह कृष्णप्पा गौतम की टीम में वापसी हुई थी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, अल्जारी जोसेफ, राहुल चाहर, जेसन बेहरनडोर्फ ओर जसप्रीत बुमराह।

राजस्थान रॉयल्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ, राहुल त्रिपाठी, लियाम लिविंगस्टोन, कृष्णप्पा गौतम, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट और धवन कुलकर्णी।

13 Apr, 19 : 07:39 PM

राजस्थान ने मुंबई को 4 विकेट से हराया

189 रनों के लक्ष्य को राजस्थान रॉयल्स ने 19.3 ओवर में हासिल किया और इस सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। राजस्थान की ओर से श्रेयस गोपाल ने अंत में 7 गेंदों में दो चौके की मदद से नाबाद 13 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। 


13 Apr, 19 : 07:28 PM

स्मिथ 12 रन बनाकर आउट

19वें ओवर की पहली गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने स्टीव स्मिथ को विकेट के पीछे ईशान किशन के हाथों कैच कराकर राजस्थान को दिया छठा झटका। स्मिथ 15 गेंदों में एक चौके की मदद से 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 18.1 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 174 रन।

13 Apr, 19 : 07:26 PM

लियाम लिविंगस्टोन 1 रन बनाकर आउट

18वें ओवर की आखिरी गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने लियाम लिविंगस्टोन को बोल्ड कर मुंबई को दिलाई पांचवीं सफलता। लियाम लिविंगस्टोन दो गेंदों में एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। 18 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 174 रन।

13 Apr, 19 : 07:24 PM

राहुल त्रिपाठी 1 रन बनाकर आउट

18वें ओवर की पहली गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने राहुल त्रिपाठी को हार्दिक पंड्या के हाथों कैच कराकर मुंबई को दिलाई चौथी सफलता। राहुल दो गेंदों में सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। 17.1 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 171 रन।

13 Apr, 19 : 07:20 PM

संजू सैमसन 31 रन बनाकर आउट

17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने संजू सैमसन को एलबीडब्ल्यू कर मुंबई को दिलाई तीसरी सफलता। सैमसन 26 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 16.5 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 170 रन।

13 Apr, 19 : 07:01 PM

बटलर 89 रन बनाकर आउट

14वें ओवर की दूसरी गेंद पर राहुल चाहर ने जोस बटलर को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराकर मुंबई को दिलाई दूसरी सफलता। बटलर 43 गेंदों में 8 चौके और सात छक्के की मदद से 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 13.2 ओवर के बाज राजस्थान का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 147 रन। 


13 Apr, 19 : 06:59 PM

जोस बटलर ने एक ओवर में बनाए 28 रन

जोस बटलर ने 13वें ओवर में 28 रन बनाकर राजस्थान के स्कोर को 146 रन पर पहुंचाया। इस ओवर में बटलर ने दो छक्के और चार चौके लगाए। 13 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 146 रन। क्रीज पर जोस बटलर (89) और संजू सैमसन (17) मौजूद। 


13 Apr, 19 : 06:47 PM

10 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 100/1

10ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 100 रन। क्रीज पर जोस बटलर (50) और संजू सैमसन (10) मौजूद।

13 Apr, 19 : 06:45 PM

जोस बटलर ने पूरा किया अर्धशतक

10वें ओवर की आखिरी गेंद पर जोस बटलर ने एक रन लेकर 28 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक। यह बटलर का सीजन का तीसरा अर्धशतक है। 


13 Apr, 19 : 06:32 PM

रहाणे 37 रन बनाकर आउट

सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने अजिंक्य रहाणे को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराकर मुंबई को दिलाई पहली सफलता। रहाणे 21 गेंदों में 6 चौके और एक चौके की मदद से 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 6.2 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 60 रन।

13 Apr, 19 : 06:27 PM

6 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 59 रन

6 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना किसी नुकसान के 59 रन। क्रीज पर अजिंक्य रहाणे (37) और जोस बटलर (21) मौजूद।

13 Apr, 19 : 06:25 PM


13 Apr, 19 : 06:11 PM

रहाणे-बटलर ने राजस्थान को दिलाई शानदार शुरुआत

तीन ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना किसी नुकसान के 28 रन। क्रीज पर अजिंक्य रहाणे (13) और जोस बटलर (15) मौजूद।

13 Apr, 19 : 06:00 PM

रहाणे-बटलर ने शुरू की पारी

188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए राजस्थान रॉयल्स की ओर से अजिंक्य रहाणे और जोस बटलर ने शुरू की पारी। मुंबई इंडियंस की ओर से जेसन बेहरनडोर्फ ने गेंदबाजी की शुरुआत की।

13 Apr, 19 : 05:49 PM

मुंबई ने राजस्थान को दिया 188 रनों का लक्ष्य

20 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट गंवाकर 187 रनों का स्कोर खड़ा किया और राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 188 रनों का लक्ष्य दिया। क्विंटन डिकॉक (81) और रोहित शर्मा (47) की ताबड़तोड़ शुरुआत के बाद हार्दिक पंड्या (11 गेंद में 28 रन) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने आखिरी पांच ओवर में तीन विकेट गंवाए, जबकि 61 रन बनाए। 


13 Apr, 19 : 05:39 PM

ईशान किशन 5 रन बनाकर आउट

20वें ओवर की दूसरी गेंद पर जयदेव उनादकट ने ईशान किशन को जोस बटलर के हाथों कैच कराकर राजस्थान को दिलाई पांचवीं सफलता। ईशान 3 गेंदों में एक चौके की मदद से 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 19.2 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 175 रन।

13 Apr, 19 : 05:34 PM

क्विंटन डि कॉक 81 रन बनाकर आउट

19वें ओवर की तीसरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने क्विंटन डिकॉक को जोस बटलर के हाथों कैच कराकर मुंबई को दिया चौथा झटका। डिकॉक 52 गेंदों में 6 चौके और चार चौके की मदद से 81 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 18.3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 163 रन। 


13 Apr, 19 : 05:22 PM

पोलार्ड 6 रन बनाकर आउट

17वें ओवर की दूसरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने कीरोन पोलार्ड को श्रेयस गोपाल के हाथों कैच कराकर मुंबई को दिया तीसरी झटका। पोलार्ड 12 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 16.2 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 136 रन। 


13 Apr, 19 : 05:19 PM


13 Apr, 19 : 05:04 PM

सूर्यकुमार यादव 16 रन बनाकर आउट

14वें ओवर की पहली गेंद पर धवन कुलकर्णी ने सूर्यकुमार यादव को विकेट के पीछे संजू सैमसन के हाथों कैच कराकर मुंबई को दिया दूसरा झटका। सूर्यकुमार 10 गेंदों में एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 13.1 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 117 रन।

13 Apr, 19 : 04:53 PM

क्विंटन डिकॉक ने पूरा किया अर्धशतक

क्विंटन डिकॉक ने 34 गेंदों में पूरा किया आईपीएल करियर का 8वां अर्धशतक।

13 Apr, 19 : 04:48 PM

रोहित शर्मा 47 रन बनाकर आउट

11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने रोहित शर्मा को जोस बटलर के हाथों कैच कराकर मुंबई को दिया पहला झटका। रोहित शर्मा 32 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 47 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 10.5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 96 रन।

13 Apr, 19 : 04:44 PM

10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 92 रन

10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना किसी नुकसान के 92 रन। क्रीज पर रोहित शर्मा (45) और क्विंटन डिकॉक (47) मौजूद।

13 Apr, 19 : 04:21 PM


13 Apr, 19 : 04:17 PM

4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 41 रन

4 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना किसी नुकसान के 41 रन। क्रीज पर रोहित शर्मा (24) और क्विंटन डिकॉक (17) मौजूद।

13 Apr, 19 : 04:01 PM

रोहित-डि कॉक ने शुरू की पारी

मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ने शुरू की पारी। राजस्थान रॉयल्स की ओर से कृष्णप्पा गौतम ने गेंदबाजी की शुरुआत की।

13 Apr, 19 : 03:47 PM

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, अल्जारी जोसेफ, राहुल चाहर, जेसन बेहरनडोर्फ ओर जसप्रीत बुमराह।

राजस्थान रॉयल्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ, राहुल त्रिपाठी, लियाम लिविंगस्टोन, कृष्णप्पा गौतम, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट और धवन कुलकर्णी।

13 Apr, 19 : 03:43 PM

मुंबई टीम में रोहित शर्मा की वापसी

मुंबई की टीम एक बदलाव के साथ उतरी है और टीम में कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई है, जो सिद्धेश लाड की जगह खेलेंगे। वहीं राजस्थान की टीम दो बदलाव के साथ उतरी है। बेन स्टोक्स को खराब तबीयत के कारण टीम से बाहर जाना पड़ा और उनकी जगह पर लियाम लिविंगस्टोन को मौका दिया गया है। लिविंगस्टोन इस मैच के साथ आईपीएल में अपना डेब्यू कर रहे हैं।  वहीं रियान पराग की जगह कृष्णप्पा गौतम की टीम में वापसी हुई है। 


13 Apr, 19 : 03:32 PM

राजस्थान का टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस पहले करेगी बल्लेबाजी। 


13 Apr, 19 : 03:29 PM


13 Apr, 19 : 03:28 PM


13 Apr, 19 : 03:21 PM

इस सीजन में मुंबई-राजस्थान का प्रदर्शन

शानदार फॉर्म में है मुंबई की टीम
मुंबई इंडियंस की टीम शानदार फॉर्म में है और लगातार तीन मैच जीत चुकी है। इस मैच में नियमित कप्तान रोहित शर्मा की वापसी से मुंबई को और मजबूती मिलेगी, जो पिछले मैच में चोट की वजह से नहीं खेले थे। 

राजस्थान जीत सकती है सिर्फ एक मैच
वहीं राजस्थान की टीम इस सीजन में ज्यादातर मौकों पर मजबूत स्थिति में होने के बावजूद मैच हारी है। पंजाब के खिलाफ सीजन के पहले मैच में उन्होंने लगातार विकेट गंवाकर मैच गंवाया, तो वहीं चेन्नई के खिलाफ अपने दोनों मैचों में वे मजबूत स्थिति में थे, लेकिन फिर पकड़ ढीली हो जाने दी। 

13 Apr, 19 : 03:20 PM

मुंबई Vs राजस्थान : किस टीम का पलड़ा भारी

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल में अब तक 18 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 10 मुकाबले मुंबई ने जीते हैं और राजस्थान की टीम ने 8 मुकाबलों में बाजी मारी है। वहीं पिछले साल के आईपीएल की बात करें तो राजस्थान के खिलाफ खेले गए दोनों मुकाबलों में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा था।

13 Apr, 19 : 03:17 PM

मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से

लगातार तीन मैच जीत चुकी मुंबई इंडियंस का सामना अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के अहम मैच में राजस्थान रॉयल्स से है। पिछले दो मैचों में राजस्थान को हार ही मिली है। ऐसे में मुंबई के खिलाफ वह अपनी लगातार तीसरी हार से बचने की कोशिश करेगी।

Open in app