MI vs LSG IPL 2025: आईपीएल में लगातार 25 या उससे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?, देखिए टॉप-5 सूची

MI vs LSG Live Score, IPL 2025: भारत के टी20 कप्तान ने आईपीएल में 4,000 रन भी पूरे किए। सूर्यकुमार ने 28 गेंदों में चार छक्के और इतने ही चौके लगाकर मुंबई इंडियंस को 200 से अधिक के स्कोर तक पहुंचाने की ओर अग्रसर किया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 27, 2025 18:48 IST2025-04-27T18:41:44+5:302025-04-27T18:48:01+5:30

MI vs LSG Live Score, IPL 2025 Most consecutive scores 25 or more in IPL 10 Robin Uthappa 10 Suryakumar Yadav 9 Steven Smith 9 Virat Kohli 9 Sai Sudharshan  | MI vs LSG IPL 2025: आईपीएल में लगातार 25 या उससे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?, देखिए टॉप-5 सूची

MI vs LSG Live Score, IPL 2025

googleNewsNext
HighlightsMI vs LSG Live Score, IPL 2025: आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। MI vs LSG Live Score, IPL 2025: तीसरे अर्धशतक के साथ 400 रन का आंकड़ा पार किया। MI vs LSG Live Score, IPL 2025: एलएसजी के खिलाफ सात विकेट पर 215 रन का स्कोर खड़ा किया।

MI vs LSG Live Score, IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने विकेटकीपर बल्लेबाज रेयान रिकलटन (58 रन) और सूर्यकुमार यादव (54 रन) के तेज अर्धशतकों से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ सात विकेट पर 215 रन का स्कोर खड़ा किया। सूर्यकुमार लगातार रन बटोरते हुए इस आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने अपने तीसरे अर्धशतक के साथ 400 रन का आंकड़ा पार किया। भारत के टी20 कप्तान ने आईपीएल में 4,000 रन भी पूरे किए। सूर्यकुमार ने 28 गेंदों में चार छक्के और इतने ही चौके लगाकर मुंबई इंडियंस को 200 से अधिक के स्कोर तक पहुंचाने की ओर अग्रसर किया जबकि अन्य मुख्य बल्लेबाज तिलक वर्मा (06) और हार्दिक पंड्या (05) जल्दी आउट हो गए।

MI vs LSG Live Score, IPL 2025: आईपीएल में लगातार 25 या उससे ज़्यादा रन बनाने वाले सबसे ज़्यादा खिलाड़ी-

10ः रॉबिन उथप्पा (2014)

10ः सूर्यकुमार यादव (2025) *

9ः स्टीवन स्मिथ (2016-17)

9ः विराट कोहली (2024-25)

9ः साई सुदर्शन (2023-24)।

आईपीएल में वानखेड़े में एक दिन के खेल में सफलतापूर्वक पीछा किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य 2023 में मुंबई इंडियंस द्वारा SRH के खिलाफ़ 201 रन है। किसी भी स्थान पर एक दिन के खेल में सबसे बड़ा लक्ष्य 2024 में हैदराबाद में PBKS के खिलाफ़ SRH द्वारा 215 रन है।

दीपक चाहर ने आईपीएल 2025 में पावरप्ले का आखिरी ओवर फेंका-

20 रन बनाम जीटी

पांच रन बनाम केकेआर (एक विकेट)

20 रन बनाम आरसीबी

20 रन बनाम एलएसजी।

सूर्यकुमार की पारी का सबसे शानदार शॉट प्रिंस यादव (44 रन देकर एक विकेट) की कमर से ऊंची गेंद पर घुटनों के बल बैठकर फाइन लेग पर छक्का लगाना रहा। रिकलटन ने भी 25 गेंद में आईपीएल में अपना दूसरा अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 32 गेंद की पारी के दौरान छह चौके और चार छक्के जड़े। उन्होंने विल जैक्स (29 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन की भागीदारी निभाई।

अंत में नमन धीर ने 11 गेंद में दो चौके और दो छक्के से नाबाद 25 रन और पदार्पण करने वाले कॉर्बिन बॉश ने 10 गेंद में 20 रन का योगदान दिया। एलएसजी के लिए आवेश खान और मयंक यादव ने दो दो विकेट हासिल किए। स्पिन के अनुकूल पिच की उम्मीद में एलएसजी का पहले गेंदबाजी करने का फैसला कुछ हद तक बल्लेबाजों के अनुकूल पिच पर उलटा पड़ गया क्योंकि उनका कोई भी गेंदबाज स्ट्रोक प्ले को नियंत्रित नहीं कर पाया। मुंबई इंडियंस की रन बनाने की गति 10 रन प्रति ओवर के आसपास रही जबकि दूसरे हाफ में तो ऐसा लग रहा था कि वे काफी धीमी गति से रन बना रहे हैं।

मुंबई इंडियंस ने फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा (12 रन) का विकेट भले ही शुरू में खो दिया हो लेकिन रिकलटन ने पावरप्ले में तेजी से रन जुटाये। लगातार दो अर्धशतक लगाने के बाद मैच में उतरे रोहित ने चोट के बाद वापसी करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव (40 रन देकर दो विकेट) का स्वागत लगातार दो छक्कों के साथ किया।

लेकिन भारतीय कप्तान धीमी गेंद पर आउट हो गए। मयंक ने तीसरे ओवर में 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर रोहित को ऑफ स्टंप के बाहर कैच कराया। इस शुरुआती झटके का कोई असर नहीं हुआ और बाएं हाथ के दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर-बल्लेबाज रिकलटन ने तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों की गेंदों पर शानदार शॉट लगाए। पर वह दिग्वेश राठी की गेंद पर आउट हो गए। अंत में नमन धीर और कॉर्बिन बॉश ने मुंबई इंडियंस को 200 रन का स्कोर पार कराया। नमन को ‘गेज टेस्ट’ में विफल होने के कारण अपना बल्ला बदलना पड़ा।

Open in app