MI vs GT: सूर्यकुमार यादव ने आखिरी गेंद पर पूरा किया शतक, 49 गेंद पर नाबाद 103 रन बनाए

सूर्यकुमार ऐसे समय बल्लेबाजी करने आए थे जब राशिद खान अपनी लय में थे और मुंबई के दो विकेट अच्छी शुरुआत के बाद एक ही ओवर में गिर गए थे। सूर्या ने शुरुआत में थोड़ा संभल कर खेला लेकिन एक बार जब लय पकड़ी तब मैदान का कोई कोना नहीं था जहां सूर्यकुमार ने शॉट न मारे हों। उन्होंने इस पारी में 11 चौके और छह छक्के लगाए। यह उनका पहला आईपीएल शतक भी है।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: May 12, 2023 9:40 PM

Open in App
ठळक मुद्देसूर्यकुमार यादव ने आखिरी गेंद पर छक्के से शतक पूरा कियासूर्यकुमार ने 49 गेंद पर नाबाद 103 रन बनाएउन्होंने इस पारी में 11 चौके और छह छक्के लगाए

Mumbai Indians vs Gujarat Titans IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) का 57वां मैच मुंबई इंडियंस (MI)और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। सूर्यकुमार यादव ने आखिरी गेंद पर छक्के से शतक पूरा किया। सूर्यकुमार ने 49 गेंद पर नाबाद 103 रन बनाए। 

सूर्यकुमार ऐसे समय बल्लेबाजी करने आए थे जब राशिद खान अपनी लय में थे और मुंबई के दो विकेट अच्छी शुरुआत के बाद एक ही ओवर में गिर गए थे। सूर्या ने शुरुआत में थोड़ा संभल कर खेला लेकिन एक बार जब लय पकड़ी तब मैदान का कोई कोना नहीं था जहां सूर्यकुमार ने शॉट न मारे हों। उन्होंने इस पारी में 11 चौके और छह छक्के लगाए। यह उनका पहला आईपीएल शतक भी है। सूर्या के अलावा मुंबई के लिए ईशान किशन, विष्णु विनोद और रोहित शर्मा ने भी उपयोगी पारियां खेलीं।

मुंबई की टीम के लिए प्लेऑफ की रेस में आगे बने रहने के लिए जीत जरूरी है। वहीं गुजरात की टीम यह मैच जीतकर प्लेऑफ में स्थान पक्का करना चाहेगी। गुजरात की टीम 16 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। मुंबई की टीम 12 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। 

मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा और इशान किशन ने पारी की शुरुआत की। गुजरात टाइटंस के लिए मोहम्मद शमी पहला ओवर लेकर आए।  कप्तान रोहित शर्मा 18 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा के बाद इशान किशन आउट हुए। उन्होंने 20 गेंद पर 31 रन बनाए। दोनों खिलाड़ी एक ही ओवर में राशिद खान का शिकार बने। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में बिना कोई विकेट खोए 61 रन बनाए थे।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11- इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढेरा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, विष्णु विनोद, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय

गुजरात टाइटंस - ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, मोहित शर्मा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, नूर अहमद।

टॅग्स :आईपीएल 2023Suryakumar Yadavमुंबई इंडियंसगुजरात टाइटन्स
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या