MI vs CSK IPL 2023: नरेन, मनदीप और कार्तिक से आगे निकले मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी

MI vs CSK IPL 2023:चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान तीन गेंदों में डक पर आउट हुए। इंडियन प्रीमियर लीग में अपना 16वां 'नो स्कोर' दर्ज किया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 06, 2023 4:10 PM

Open in App
ठळक मुद्देलीग के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा है।सुनील नरेन, मनदीप सिंह और दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ दिया है।आईपीएल 2023 के 49वें मुकाबले की शुरुआत से पहले सूची में शीर्ष पर थे।

MI vs CSK IPL 2023: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने एक खराब रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोई बल्लेबाज इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ना चाहेगा। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान तीन गेंदों में डक पर आउट हुए। इंडियन प्रीमियर लीग में अपना 16वां 'नो स्कोर' दर्ज किया।

यह अब लीग के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा है। शर्मा ने अब सुनील नरेन, मनदीप सिंह और दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ दिया है, जो आईपीएल 2023 के 49वें मुकाबले की शुरुआत से पहले सूची में शीर्ष पर थे।

आईपीएल में सबसे ज्यादा डक

16 - रोहित शर्मा

15 - सुनील नरेन

15 - मनदीप सिंह

15 - दिनेश कार्तिक।

आईपीएल में रोहित शर्मा बनाम दीपक चाहरः

रन: 60

बॉल्स: 49

आउटः 3

एसआर: 122.44

4एस/6एस: 9/0

डॉट्स: 20।

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शनिवार को यहां टॉस जीतकर मुबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। चेन्नई ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। मुंबई ने अंतिम 16 (एकादश और पांच इंपैक्ट खिलाड़ी) में दो बदलाव किये है। राघव गोयल टीम के लिए पदार्पण करेंगे जबकि ट्रिस्टन स्टब्स को भी मौका मिला है।

टॅग्स :रोहित शर्माआईपीएल 2023चेन्नई सुपर किंग्समुंबई इंडियंसएमएस धोनी
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या