Martin Guptill announces retirement: 13475 रन, 12 विकेट, 367 मैच, 23 शतक, 1 दोहरा शतक, 76 फिफ्टी, 1387 चौके और 383 सिक्स, 13 साल करियर से संन्यास

Martin Guptill announces retirement: कीवी बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 23 शतक, एक दोहरा शतक और 76 अर्धशतक अपने नाम किया है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 8, 2025 21:24 IST2025-01-08T19:45:41+5:302025-01-08T21:24:03+5:30

Martin Guptill announces retirement 13475 runs 12 wickets 367 matches 23 centuries 1 double century 76 fifty 1387 fours 383 sixes retired career after 13 years | Martin Guptill announces retirement: 13475 रन, 12 विकेट, 367 मैच, 23 शतक, 1 दोहरा शतक, 76 फिफ्टी, 1387 चौके और 383 सिक्स, 13 साल करियर से संन्यास

file photo

googleNewsNext
HighlightsMartin Guptill announces retirement: इस दौरान 12 विकेट अपने नाम किया। Martin Guptill announces retirement: 1387 चौके और 383 छक्के मारे।Martin Guptill announces retirement:13 साल का करियर को गुडबाय बोल दिया।

Martin Guptill announces retirement: शानदार ओपनर और धाकड़ बल्लेबाज। क्रिकेट से संन्यास। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज और टॉप स्कोरर मार्टिन गुप्टिल ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। 38 वर्षीय खिलाड़ी ने आखिरी बार 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 मैच खेला था। गुप्टिल ने 367 मैच खेलते हुए 13475 रन बनाए और इस दौरान 12 विकेट अपने नाम किया। कीवी बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 23 शतक, एक दोहरा शतक और 76 अर्धशतक अपने नाम किया है। इस दौरान 1387 चौके और 383 छक्के मारे। 13 साल का करियर को गुडबाय बोल दिया।

अपने 13 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में गुप्टिल ने 198 वनडे, 122 टी20आई और 47 टेस्ट शामिल हैं। अपने T20I करियर में 135.70 की स्ट्राइक रेट से दो शतकों के साथ 3,531 रन बनाए। वनडे में कुल 7346 रन अपने नाम किया है और रॉस टेलर और स्टीफन फ्लेमिंग के बाद तीसरे कीवी खिलाड़ी हैं।

2015 में वेलिंगटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ गुप्टिल का 237 रन वनडे विश्व कप में सर्वोच्च स्कोर और कुल मिलाकर दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। गुप्टिल दुनिया भर में कई टी20 लीग खेल रहे हैं, जहां उन्होंने 349 मैचों में 31.70 की स्ट्राइक रेट के साथ 9798 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।

यह 38 वर्षीय खिलाड़ी दुनिया भर की टी20 लीग में खेलना जारी रखेगा। आखिरी बार 2022 में न्यूजीलैंड के लिए खेलने वाले गुप्टिल वर्तमान में इस सत्र के सुपर स्मैश में ऑकलैंड एसेस का नेतृत्व कर रहे हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा जारी एक बयान में गुप्टिल ने कहा, ‘तब मैं बच्चा था तो न्यूजीलैंड के लिए खेलना हमेशा मेरा सपना था।

मैं अपने देश के लिए 367 मैच खेलने से भाग्यशाली और गौरवान्वित महसूस करता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन यादों को हमेशा संजो कर रखूंगा जो मैंने शानदार खिलाड़ियों के साथ खेलकर बनाई हैं।’ गुप्टिल ने 47 टेस्ट खेले हैं। लेकिन वनडे में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है जिसमें उन्होंने 198 मैच में 18 शतक और 39 अर्द्धशतक के साथ 7346 रन बनाए हैं।

दाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के लिए 122 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने दो शतक और 20 अर्द्धशतक के साथ 3531 रन बनाए। गुप्टिल वनडे पदार्पण में शतक बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी हैं। वह आईसीसी विश्व कप 2015 के दौरान वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी भी बने जब उन्होंने वेलिंगटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 237 रन की पारी खेली।

Open in app