जावेद मियांदाद पर भड़के पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल, कहा, 'वह थोड़े अस्थिर हैं'

Javed Miandad, Madan Lal: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद द्वारा हाल ही में इमरान खान के खिलाफ की गई टिप्पणी पर भड़कते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल ने की उनकी आलोचना

By अभिषेक पाण्डेय | Published: August 15, 2020 10:08 AM

Open in App
ठळक मुद्देजावेद मियांदाद ने हाल ही में पाकिस्तानी पीएम इमरान खान की तीखी आलोचना की थीमदन लाल ने इस आलोचना को गैरजरूरी बताते हुए मियांदाद को थोड़ा अस्थिर बताया

हाल के दिनों में पाकिस्तानी क्रिकटरों का सोशल मीडिया में विवादित बयान देना एक चलन बन गया है। पाकिस्तान के दिग्गज जावेद मियांदाद भी पिछले कुछ महीनों से सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए भारत और उसकी राजनीति को लेकर विवादित बयान देते रहे हैं। हाल ही में वह पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के बारे में बात करते हुए उन पर भड़के थे। 

मियांदाद ने कहा था, 'मैं आपका कप्तान था, आप मेरे कप्तान नहीं थे। मैं राजनीति में आऊंगा और फिर आपसे बात करूंगा। मैं ही था, जिसने हमेशा आपका नेतृत्व किया, लेकिन अब आप भगवान की तरह काम करते हैं। यह लगभग वैसा ही है जैसे आप इस देश के एकमात्र बुद्धिमान व्यक्ति हैं जैसे कोई और ऑक्सफोर्ड या कैम्ब्रिज या पाकिस्तान की किसी और यूनिवर्सिटी में नहीं गया है। लोगों के बारे में सोचें।'

मदन लाल ने कहा, 'मानसिक रूप से अस्थिर हैं जावेद मियांदाद'

1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे पूर्व भारतीय खिलाड़ी मदन लाल ने स्पोर्ट्स तक से कहा, 'वह जो भी कह रहे हैं, उसका कोई मतलब नहीं है, ये दिखाता है कि वह कितने शिक्षित हैं। इससे पहले उन्होंने कश्मीर और साथ ही हमारे प्रधानमंत्री पर टिप्पणी की थी। मुझे लगता है कि वह मानसिक रूप से थोड़े अस्थिर हैं।' 

मियांदद ने साथ ही वसीम खान को पीसीबी का सीईओ बनाए जाने के लिए भी इमरान की आलोचना की।

मियांदाद ने कहा, 'पीसीबी के सभी अधिकारी खेल की एबीसी भी नहीं जानते हैं। मै इमरान खान से खुद इस दुखद स्थिति के बारे में बात करूंगा। मैं किसी को नहीं छोड़ूंगा जो हमारे देश के लिए सही नहीं है। आपने एक विदेशी को एक महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया। क्या होगा जब वह भ्रष्टाचार करके देश से भागेगा? क्या आपके अपने देश में लोगों की कमी है, जो आपको पीसीबी में काम करने के लिए लोगों को विदेश से लाना पड़ा।'

टॅग्स :जावेद मियांदादइमरान खान

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या