'बुमराह की चोट नाजुक है, एक गलती से करियर खत्म हो सकता है', रिपोर्ट में सामने आई कई चौंकाने वाली बातें

बुमराह मार्च के अंत या अप्रैल के पहले सप्ताह में स्वदेश लौट आएंगे। इसके बाद एनसीए उनकी वापसी की योजना तैयार करेगा। न्यूजीलैंड में उनकी सर्जरी सफल हुई है। जसप्रीत बुमराह आखिरी बार अक्टूबर 2022 में भारत के लिए खेले थे।

By शिवेंद्र कुमार राय | Published: March 24, 2023 7:32 PM

Open in App
ठळक मुद्देबुमराह की चोट की स्थिति नाजुक हैबुमराह बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं इसलिए बोर्ड बेहद गंभीर हैबुमराह मार्च के अंत या अप्रैल के पहले सप्ताह में स्वदेश लौट आएंगे

नई दिल्ली: पीठ की चोट से जूझ रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की सर्जरी तो हो गई है लेकिन वह खेल के मैदान पर बहुत जल्दी वापसी करने वाले नहीं हैं। बुमराह आईपीएल से पहले ही बाहर हो चुके थे और माना जा रहा था कि वनडे विश्वकप से पहले वह मैदान पर वापसी कर लेंगें। लेकिन एक ताजा रिपोर्ट में बुमराह के चोट के बारे में बताया गया है कि यह तय नहीं है कि बुमराह वनडे वर्ल्ड कप 2023 तक फिट हो जाएंगे।

बुमराह की फिटनेस अपडेट पर बीसीसीआई के अधिकारी के हवाले से इंडियन एक्सप्रेस ने बताया है कि बुमराह की इस चोट की स्थिति नाजुक है। पिछली बार बुमराह की वापसी जल्दबाजी में हुई थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अपने इस खिलाड़ी पर इस बार कोई रिस्क लेना नहीं चाहता है। एक गलत फैसला बुमराह के पूरे करियर का अंत कर सकता है।

वर्ल्ड कप का आयोजन इस साल के अक्टूबर में होना है। वर्ल्ड कप का आयोजन तकरीबन 12 साल बाद भारतीय सरजमीं पर हो रहा है। बुमराह बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं इसलिए बोर्ड बेहद गंभीर है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड ने बुमराह की फिटनेस का जिम्मा एनसीए निदेशक वीवीएस लक्ष्मण को दिया है। लक्ष्मण को यह अधिकार दिया गया है कि वह बुमराह के फीजियो से बात कर सकते हैं। इसके अलावा चयनसमिति को भी बताया गया है कि उन्हें बुमराह की चोट और उनके रिहैब के बारे में सही समय आने पर जानकारी दी जाएगी। यानी कि बुमराह की चोट की वास्तविक स्थिति क्या है इस बारे में चयनकर्ता भी नहीं जानते।

बुमराह मार्च के अंत या अप्रैल के पहले सप्ताह में स्वदेश लौट आएंगे। इसके बाद एनसीए उनकी वापसी की योजना तैयार करेगा।  न्यूजीलैंड में उनकी सर्जरी सफल हुई है। जसप्रीत बुमराह आखिरी बार अक्टूबर 2022 में भारत के लिए खेले थे। इसके बाद पता चला कि 2019 में उनकी पीठ की चोट फिर से उभर आई थी। इसके बाद से ही बुमराह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।

बुमराह के चोटिल होने का नुकसान मुंबई इंडियंस को भी उठाना पड़ा है। आईपीएल 2022 में टीम का गेंदबाजी आक्रमण सिर्फ जसप्रीत बुमराह के कंधों पर था। तब जोफ्रा आर्चर चोटिल थे। 2023 के सीजन के लिए जोफ्रा आर्चर तैयार हैं तो टीम जसप्रीत बुमराह इस बार टीम का हिस्सा नहीं होंगे। 

टॅग्स :जसप्रीत बुमराहमुंबई इंडियंसबीसीसीआईवीवीएस लक्ष्मण
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या