21 जनवरी अंतिम दिन, टी20 विश्व कप से बाहर होगा बांग्लादेश?, स्कॉटलैंड की वापसी, खेल सलाहकार आसिफ नजरूल ने कहा-भारत नहीं जाएगी टीम

सुरक्षा चिंताओं और राष्ट्रीय गौरव का हवाला देकर बीसीबी ने टीम भारत नहीं भेजने का फैसला किया है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2026 19:52 IST2026-01-20T19:50:59+5:302026-01-20T19:52:21+5:30

January 21 last day Bangladesh out scotland in T20 World Cup Sports advisor Asif Nazrul said team not go to India | 21 जनवरी अंतिम दिन, टी20 विश्व कप से बाहर होगा बांग्लादेश?, स्कॉटलैंड की वापसी, खेल सलाहकार आसिफ नजरूल ने कहा-भारत नहीं जाएगी टीम

file photo

googleNewsNext
Highlightsबांग्लादेश ग्रुप सी में वेस्टइंडीज, इटली, इंग्लैंड और नेपाल के साथ है।बीसीबी सारे मैच श्रीलंका में खेलना चाहता है।इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर करने के फैसले पर हुई।

ढाकाः बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरूल ने मंगलवार को दोहराया कि उनकी टीम किसी भी हालत में टी20 विश्व कप के लिये भारत नहीं जाएगी हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भागीदारी पर फैसला लेने के लिये 21 जनवरी तक का समय दिया है। बीसीबी अगर 20 टीमों के टूर्नामेंट के लिये भारत टीम नहीं भेजता है तो मौजूदा रैंकिंग के आधार पर स्कॉटलैंड को उतारा जा सकता है। नजरूल ने कहा ,‘मुझे जानकारी नहीं है कि हमारी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है।

अगर आईसीसी भारतीय क्रिकेट बोर्ड के दबाव में आकर बेतुकी शर्ते रखकर हम पर दबाव बनाने की कोशिश करता है तो हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे।’ उन्होंने कहा ,‘‘ पहले भी ऐसा हुआ है कि पाकिस्तान ने कहा कि वे भारत नहीं जायेंगे तो आईसीसी ने वेन्यू बदल दिया। हमने तार्किक आधार पर स्थान बदलने के लिये कहा है और अतार्किक दबाव डालकर हमें भारत में खेलने के लिये बाध्य नहीं किया जा सकता।’’

संकट की शुरुआत बीसीसीआई के निर्देशों पर बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर करने के फैसले पर हुई। सुरक्षा चिंताओं और राष्ट्रीय गौरव का हवाला देकर बीसीबी ने टीम भारत नहीं भेजने का फैसला किया है। बीसीबी सारे मैच श्रीलंका में खेलना चाहता है। फिलहाल बांग्लादेश ग्रुप सी में वेस्टइंडीज, इटली, इंग्लैंड और नेपाल के साथ है।

आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से कहा है कि भारत में होने वाले टी20 विश्व कप में भागीदारी को लेकर 21 जनवरी तक फैसला ले या सात फरवरी से शुरू हो रहे टूर्नामेंट से बाहर होने को तैयार रहे । आईसीसी और बीसीबी के बीच बातचीत के बावजूद मसले का कोई हल नहीं निकल पाया है।

यह संकट बीसीसीआई के निर्देश पर बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर किये जाने के बाद शुरू हुआ। आईसीसी के एक सूत्र ने कहा ,‘बीसीबी अधिकारियों को 21 जनवरी तक फैसला लेने के लिये कहा गया है । अगर वे भारत आने से इनकार करते हैं तो रैंकिंग के आधार पर किसी दूसरी टीम को चुन लिया जायेगा।’’

सुरक्षा चिंताओं और राष्ट्रीय गौरव का हवाला देकर बीसीबी ने कहा है कि उसकी टीम कोलकाता और मुंबई में विश्व कप के लीग मैच खेलने भारत नहीं जायेगी । टूर्नामेंट का कार्यक्रम घोषित हो चुका है लिहाजा आईसीसी बांग्लादेश के मैच श्रीलंका में स्थानांतरित नहीं करेगी। बांग्लादेश अगर आने से इनकार करता है तो मौजूदा रैंकिंग के आधार पर स्कॉटलैंड को मौका मिल सकता है।

Open in app