महज 7 साल की उम्र में खेला वर्ल्ड कप, क्रिकेट के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई, धोनी की जगह टीम इंडिया में मिल सकता है मौका

वनडे टीम में ऋषभ पंत की जगह धोनी की जगह लेने के मजबूत दावेदार के रूप में ईशान किशन का नाम सामने आ रहा है। ईशान किशन पिछले कुछ सालों से लगातार बेहतर खेल दिखा रहे हैं।

By अमित कुमार | Published: November 13, 2020 2:01 PM

Open in App
ठळक मुद्दे इस सीजन आईपीएल में ईशान किशन ने 14 मैचों में 57.33 की औसत से 516 रन बनाए हैं।मुंबई इंडियंस के ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है। टूर्नामेंट में सबसे अधिक छक्का लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में ईशान किशन का नाम टॉप पर रहा।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जगह टीम इंडिया में कौन लेगा इसकी चर्चाएं लंबे समय से हो रही है। ऋषभ पंत को भारत की ओर से कई मौके मिले और वह हर फ्लॉप रहे। इस सीजन आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर केएल राहुल ही टीम की विकेटकीपिंग संभालेंगे ये बात तय मानी जा रही है। 

आईपीएल के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस के ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है। एडम गिलक्रिस्ट को अपना आदर्श मानने वाले ईशान किशन ने मुंबई की ओर से कई अहम पारियां खेली। यही नहीं इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक छक्का लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में ईशान किशन का नाम टॉप पर रहा। उन्होंने इस सीजन 30 छक्के लगाए।

क्रिकेट के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई

ईशान किशन को अब तक भारत की ओर से डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। लेकिन उनकी दमदार प्रदर्शन की सराहना हर कोई कर रहा है। अगर ईशान अपने फॉर्म को इसी तरह रखते हैं तो वह तदिन दूर नहीं जब उनका चयन भारतीय टीम के लिए किया जाएगा। बता दें कि दिल्ली पब्लिक स्कूल जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ाई करने वाले ईशान ने खेल पर फोकस करने के लिए स्कूल छोड़ने का फैसला लिया था।

महज 7 साल की उम्र में खेला था स्कूल वर्ल्ड कप

पढ़ाई और क्रिकेट दोनों में ईशान एक साथ फोकस नहीं कर पा रहे थे। इसलिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ने का फैसला किया। अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान ने अपना पहला वर्ल्ड कप मैच स्कूल में ही खेला था। वह स्कूल विश्व कप में भी अपनी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। तब उनकी उम्र महज 7 साल ही थी। अलीगढ़ में हुए उस विश्व कप में ईशान अपने स्कूल की टीम के कप्तान भी थे। 

शानदार रहा है आईपीएल का यह सीजन

इस सीजन आईपीएल में ईशान किशन ने 14 मैचों में 57.33 की औसत से 516 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 145.76 का रहा, जबकि उनके बल्ले से 4 अर्धशतक भी निकले।

टॅग्स :ईशान किशनमुंबई इंडियंसIPL 2020

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या