IPL 2020: ईशान किशन की पारी से गदगद हुई गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया, सोशल मीडिया पर कही दिल जीतने वाली बात

मुंबई के मैच हारने के बावजूद ईशान किशन की सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा हो रही है। हर कोई इस युवा बल्लेबाज की दमदार पारी को स्पेशल बता रहा है।

By अमित कुमार | Published: September 29, 2020 10:23 AM2020-09-29T10:23:19+5:302020-09-29T10:23:19+5:30

Ishan Kishan rumoured girlfriend Aditi Hundia praises southpaw for his knock against RCB | IPL 2020: ईशान किशन की पारी से गदगद हुई गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया, सोशल मीडिया पर कही दिल जीतने वाली बात

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

googleNewsNext
Highlightsआखिरी चार ओवर में टीम को जीत के लिए 80 रनों की दरकार थी। पोलार्ड और किशन ने मिलकर एडम जांपा और युजवेंद्र चहल के ओवर से खूब रन बटोरे।मैच के बाद ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सोमवार को मुंबई के खिलाफ आरसीबी ने मैच जीतकर टूर्नामेंट में दो अंक हासिल करने में कामयाब रही। मुंबई के खिलाफ आरसीबी की जीत से फैंस काफी खुश हैं। वहीं मुंबई के लिए 58 गेंदों में 99 रनों की पारी खेलने वाले ईशान किशन की भी जमकर प्रशंसा हो रही है। ईशान किशन ने मुंबई की उम्मीदों को जिंदा रखा और जीत के दहलीज तक पहुंचाया। 

शतक लगाने से महज एक रन से चूके किशन बल्लेबाजी करने उस दौरान आए थे, जब टीम के तीन बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। ऐसे में लक्ष्य का पीछा करने का दबाब उन पर था। ईशान किशन ने किरोन पोलार्ड संग मिलकर पारी को पहले धीमी गति से आगे बढ़ाया। आखिरी चार ओवर में टीम को जीत के लिए 80 रनों की दरकार थी। इसके बाद पोलार्ड और किशन ने आरसीबी के गेंदबाजों पर आक्रमण किया। 

2 ओवर में पोलार्ड-किशन ने ठोक डाले 49 रन

दोनों ने मिलकर एडम जांपा और युजवेंद्र चहल के ओवर से खूब रन बटोरे। दो ओवर में ही मुंबई ने 49 रन ठोक डाले। अब टीम को 12 गेंदों में 31 रनों की जरूरत थी। किशन ने उडाना की गेंदों पर दो छक्के लगाकर मैच को मुंबई के पक्ष में डाल दिया। लेकिन वह पांचवीं गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। किशन मैच हारने के बाद स्टेंड में बैठकर रोते नजर आए। 

ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने जताई खुशी

मैच के बाद ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अदिति हुंडिया ने किशन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मुझे तुप पर गर्व है। पेशे मॉडल अदिति हंडिया 2018 में मिस सुपरनेशनल इंडिया अवॉर्ड जीत चुकी हैं। हालांकि, अभी तक इस कपल ने अपने रिलेशनल की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है। 
 

Open in app