IPL Auction 2023: बड़े खिलाड़ियों पर 10 टीमों की नजर, यहां जानें लाइव टेलीकास्ट कब और कहां देखें

IPL Auction 2023: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलिया के उभरते हुए खिलाड़ी कैमरन ग्रीन की मूल कीमत दो करोड़ रुपए जबकि इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान जो रूट की मूल कीमत एक करोड़ रुपए है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 15, 2022 12:29 PM

Open in App
ठळक मुद्दे87 खाली स्थानों के लिए कुल 405 खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी। कुल 405 खिलाड़ियों में से 273 खिलाड़ी भारत के और 132 खिलाड़ी विदेशों के हैं।खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेली है उनकी संख्या 119 है जबकि 282 ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेली है।

IPL Auction 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी 23 दिसंबर 2022 को कोच्चि, केरल में शुरू होगी। कुल 405 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। सबसे बड़ी रकम के साथ आईपीएल ऑक्शन में उतर रही सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। 10 टीमों के बीच होड़ देखा जा सकता है।

2016 के चैंपियंस सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बार फिर रीसेट बटन दबा दिया है। उनके पास सबसे बड़ा पर्स 42.2 करोड़ रुपये है। बेन स्टोक्स और कैमरन ग्रीन पर टीम की नजर है। दो ऑलराउंडर 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाली नीलामी में उपलब्ध सबसे बड़े खिलाड़ियों में से हैं।

आईपीएल नीलामी 23 दिसंबर 2022 को कोच्चि में शुरू होगी

वर्तमान में, 87 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिनमें से 30 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं। सबसे ज्यादा रिजर्व फीस 2 करोड़ रुपए है और टॉप कैटेगरी में करीब 19 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। आईपीएल नीलामी 23 दिसंबर 2022 को कोच्चि में शुरू होगी। नीलामी IST 14:30 बजे शुरू होगी।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में Jio Cinema ऐप पर उपलब्ध होगी। सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनलों पर किया जाएगा। भारत में, वायकॉम 18 के पास भारत में आईपीएल 2023 के आधिकारिक डिजिटल अधिकार हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद के पास सर्वाधिक 43.25 करोड़ रुपए

कोलकाता नाइट राइडर्स के पास जहां सबसे कम 7.2 करोड़ रुपए ही बचे हुए हैं वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के पास सर्वाधिक 43.25 करोड़ रुपए तथा 13 स्थान खाली हैं। पिछले सत्र में सनराइजर्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और इस बार और मजबूत टीम बनाने की कोशिश करेगा।

पिछले सत्र में लचर प्रदर्शन करने वाली एक अन्य टीम पंजाब किंग्स भी मनचाहे खिलाड़ियों को खरीदने की कोशिश करेगा क्योंकि उसके पास 32.20 करोड़ रुपए की धनराशि बची है। चेन्नई सुपर किंग्स (20.45 करोड़ रुपये), लखनऊ सुपर जाइंट्स (23.35 करोड़ रुपये), मुंबई इंडियंस (20.55 करोड़ रुपये), दिल्ली कैपिटल्स (19.45 करोड़ रुपये) और गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स (19.25 करोड़ रुपये) के पास भी कुछ अच्छे खिलाड़ियों को खरीदने लायक धनराशि है।

मयंक अग्रवाल और मनीष पांडे पर अच्छी बोली लग सकती है

क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में गेंदबाजी ऑलराउंडर की सख्त दरकार रहती है और ऐसे में स्टोक्स और ग्रीन पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। दो या तीन फ्रेंचाइजी टीमें पर 15 से 17 करोड़ तक का दांव लगा सकती हैं। भारत के अधिकतर खिलाड़ी किसी न किसी टीम से जुड़े हुए हैं और ऐसे में भारतीय टीम से बाहर चल रहे मयंक अग्रवाल और मनीष पांडे पर अच्छी बोली लग सकती है।

इन दोनों का आधार मूल्य एक करोड़ रुपए है। लेकिन यही बात इशांत शर्मा और अजिंक्य रहाणे के लिए नहीं कही जा सकती है। उन्होंने अपना आधार मूल्य 50 लाख रुपए रखा है। जिन अन्य खिलाड़ियों पर मोटी बोली लग सकती है उनमें दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रिली रोसो भी शामिल हैं जिन्होंने भारतीय मैदानों पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक का आधार मूल्य 1.5 करोड़ रुपए है।

टॅग्स :आईपीएल 2023IPLआईपीएल ऑक्शनचेन्नई सुपर किंग्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरमुंबई इंडियंसपंजाब किंग्ससनराइजर्स हैदराबादराजस्थान रॉयल्सदिल्ली कैपिटल्सकोलकाता नाइट राइडर्सलखनऊ सुपरजायंट्सगुजरात टाइटन्स
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या