IPL Auction 2023: मुश्किल फैसला, टी20 विश्व कप विजेता खिलाड़ी आईपीएल 2023 नीलामी में हिस्सा नहीं, इन टीमों में किया था धमाका, जानिए कारण

IPL Auction 2023: क्रिस वोक्स ने अपने तीन आईपीएल सीजन में तीन अलग-अलग टीमों के लिए खेला है। 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स, 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 19, 2022 3:09 PM

Open in App
ठळक मुद्देक्रिस वोक्स का नाम आश्चर्यजनक रूप से शामिल नहीं था। मिनी-नीलामी में सीम-बॉलिंग ऑलराउंडरों की मांग हमेशा अधिक होती है।2023 में घरेलू एशेज सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की खातिर ऐसा किया।

IPL Auction 2023: इंग्लैंड के लिए टी20 विश्व कप जीतने वाले खिलाड़ी और इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स आगामी आईपीएल 2023 में शामिल नहीं होंगे। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी से हटने का फैसला किया है। 33 वर्षीय ऑलराउंडर इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे, जहां उन्होंने मेलबर्न के एमसीजी में पांच विकेट से जीत दर्ज की थी।

आईपीएल नीलामी खिलाड़ियों की लंबी सूची प्रसारित की गई, तो क्रिस वोक्स का नाम आश्चर्यजनक रूप से शामिल नहीं था। वोक्स ने अपने तीन आईपीएल सीजन में तीन अलग-अलग टीमों के लिए खेला है। 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स, 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं।

इंग्लैंड टीम के साथियों बेन स्टोक्स और सैम कुरेन के साथ मिनी-नीलामी में सीम-बॉलिंग ऑलराउंडरों की मांग हमेशा अधिक होती है। वोक्स ने कहा कि अगले साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से हटने का फैसला करना आसान नहीं था लेकिन उन्होंने 2023 में घरेलू एशेज सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की खातिर ऐसा किया।

वोक्स पर फ्रेंचाइजी टीमें भले ही मोटी धनराशि नहीं खर्च करती लेकिन वह इस महीने के आखिर में होने वाली नीलामी में कुछ टीमों की नजर में जरूर होते। चोटिल होने के कारण घरेलू टेस्ट सत्र में नहीं खेल पाने वाले वोक्स ने आईपीएल के बजाय काउंटी चैंपियनशिप में खेलने को प्राथमिकता दी है।

उन्होंने कहा,‘‘ यह किसी भी तरह से आसान फैसला नहीं था क्योंकि आईपीएल एक शानदार टूर्नामेंट है और वित्तीय रूप से आपको काफी फायदा पहुंचाता है। लेकिन मैंने केवल वित्तीय फायदे को ही ध्यान में रखकर फैसला नहीं किया। मैंने कई लोगों से बात करने के बाद यह निर्णय किया।’’ 

टॅग्स :क्रिस वोक्सआईपीएल ऑक्शनआईपीएल 2023IPLइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या