नई दिल्ली: आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हमेशा एक दिलचस्प इवेंट साबिक होता है। दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों की नजर इस पर होती है। सभी ये जानना चाहते हैं कि किस खिलाड़ी को किस फ्रेंचाइजी ने कितने में खरीदा। इस बार होने वाले आईपीएल-15 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी को लेकर भी तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। खिलाड़ियों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है।
इस बार का आईपीएल नीलामी इसलिए भी खास है क्योंकि 8 नहीं बल्कि 10 फ्रेंचाइजी इस बार इसमें हिस्सा लेंगी। इसे आईपीएल मेगा ऑक्शन कहा जा रहा है और इस बार ये 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। आईपीएल ऑक्शन से जुड़े कई और सवाल भी हैं, आईए हम आपको सभी पहलुओं के बारे में आज विस्तार से बताते हैं-
IPL Player Auction 2022: नियम और इससे जुड़ी सभी अहम बातें-
आईपीएल-2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी कब और कहां होगी?
इस बार आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दो दिन की जाएगी। इसका आयोजन 12 और 13 फरवरी 2022 को बेंगलुरु में किया जाएगा।
आईपीएल-2022 की नीलामी को कैसे देख सकेंगे या लाइव कवरेज हासिल कर सकेंगे?
आईपीएल नीलामी का लाइव कवरेज आप स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। साथ ही आईपीएल ट्विटर हैंडल और हमारी वेबसाइट https://www.lokmatnews.in/ पर भी तमाम अपडेट हासिल कर सकत हैं।
आईपीएल-2022 के लिए कितने खिलाड़ियों ने कराया था रजिस्ट्रेशन और कितनों पर लगेगी बोली?
आईपीएल नीलामी के लिए 1214 खिलाड़ियों खुद को पंजीकृत कराया था। इसमें 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी थे। फाइनल लिस्ट में 590 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसमें 370 भारतीय और 220 विदेशी हैं। 590 क्रिकेटरों में से कुल 228 कैप्ड (अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके) खिलाड़ी हैं, जबकि 355 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अपनी राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व नहीं किया है। इसमें सात सहयोगी (एसोसिएट) देशों के हैं।
आईपीएल नीलामी में हिस्सा ले रही दो नई फ्रेंचाइजी कौन-कौन सी है?
आईपीएल में इस बार दो नई टीमें लखनऊ और अहमदाबाद फ्रेंचाइजी होंगी।
सबसे बड़ा बेस प्राइस क्या है और सबसे ऊंचे बेस प्राइस में कितने भारतीय खिलाड़ी हैं?
आईपीएल में किसी खिलाड़ी की अधिकतम बेस प्राइस 2 करोड़ रह सकती है। इस वर्ग में 17 भारतीय खिलाड़ी हैं। इनमें आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, शिखर धवन, श्रेयष अय्यर, दिनेश कार्तिक, इशान किशन, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पड्डिकल, क्रुणाल पंड्या, हर्षल पटेल, सुरेश रैना, अंबाती रायूडु, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, रोबिन उथप्पा, उमेश यादव के नाम शामिल हैं। इसके अलावा 31 विदेशी खिलाड़ी भी 2 करोड़ की बेस प्राइस में हैं। विदेशी खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, कमिंस, रबाडा, ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला मिशेल मार्श और स्टीव स्मिथ, बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन और दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस जैसे खिलाड़ी 2 करोड़ की बेस प्राइस में हैं।
आईपीएल नीलामी में दो करोड़ रुपये के बाद और कौन-कौन से बेस प्राइस के वर्ग हैं?
दो करोड़ के अलावा 1.5 करोड़, 1 करोड़ जैसे बेस प्राइस भी हैं। डेढ़ करोड़ की बेस प्राइस में 20 खिलाड़ी हैं। वहीं करोड़ की बेस प्राइस में 34 खिलाड़ी हैं। इसके अलावा अन्य बेस प्राइस 50 लाख, 30 लाख और 20 भी हैं।
आईपीएल नीलामी से पहले किस खिलाड़ी को कौन सी फ्रेचाइज कर चुकी है रिटेन?
चेन्नई सुपरकिंग्स ने रविंद्र जडेजा (16 करोड़ रुपये), एमएस धोनी (12 करोड़), मोईन अली (8 करोड़) और रितुराज गायकवाड़ (6 करोड़) को रिटेन किया है। इसके अलावा दिल्ली ने रिषभ पंत (16 करोड़), अक्षर पटेल (12 करोड़), पृथ्वी शॉ (8 करोड़), एनरिक नॉर्टजे (6 करोड़) को रिटेन किया है। अन्य लिस्ट इस प्रकार हैं-
आईपीएल नीलामी से पहले दो नई टीमों ने किस-किस खिलाड़ी को अपने पाले में कर लिया है?
लखनऊ- केएल राहुल, मार्कस स्टेइनिस (ऑस्ट्रेलिया), रवि विश्नोईअहमताबाद- हार्दिक पंड्या, राशिद खान (अफगानिस्तान, शुभमन गिल
आईपीएल नीलामी के लिए किस टीम के पास बचे हैं कितने पैसे?
पंजाब किंग्स नीलामी में सबसे ज्यादा 72 करोड़ रुपये के साथ जायेगी , जबकि दिल्ली कैपिटल्स के पास इसके लिए सबसे कम 47.5 करोड़ रुपये है। इसके अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स, केकेआर और मुंबई इंडियंस के पास 48-48 करोड़ रुपये हैं। राजस्थान रॉयल्स के पास 62 करोड़ और आरसीबी के पास 57 करोड़ है। सनराइजर्स हैदराबाद के पास 68 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स के पास 59 करोड़ और अहमदाबाद फ्रेचाइज के पास 52 करोड़ राशि शेष है।
आईपीएल नीलामी में एक फ्रेंचाइजी कितने खिलाड़ियों को खरीद सकती है?
एक फ्रेंचाइज अधिकतम 25 खिलाड़ी अपने पास रख सकती है। ऐसे में पंजाब किंग्स के पास सबसे अधिक 23 स्लॉट (खिलाड़ियों के लिए जगह) उपलब्ध हैं जबकि चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस को कम से कम 21 खिलाड़ियों को टीम में जोड़ना होगा। बाकी टीमों के पास 22-22 स्थान हैं।
आईपीएल नीलामी में इस बार किस देश से कितने खिलाड़ी शामिल होंगे?
सबसे अधिक विदेशी खिलाड़ियों वाली सूची में 47 क्रिकेटरों के साथ ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है जबकि वेस्टइंडीज के 34 क्रिकेटर अपना दावा पेश करेंगे। दक्षिण अफ्रीका के 33, श्रीलंका के 23, इंग्लैंड के 24, न्यूजीलैंड के 24 और अफगानिस्तान के 17 खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं।