Highlights38वां मैच आज मुंबई इंडियंस और तालिका में शीर्ष पर चल रही राजस्थान रॉयल्स के बीचये मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगाराजस्थान रॉयल्स 12 अंक लेकर शीर्ष स्थान पर काबिज है
IPL 2024, RR vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 38वां मैच आज मुंबई इंडियंस और तालिका में शीर्ष पर चल रही राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस शुरुआती तीन मैच लगातार हारने के बाद पिछले चार मैच में तीन जीत चुकी है। फिलहाल मुंबई अंक तालिका में छठे स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स की टीम अब तक टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बनकर उभरी है और 12 अंक लेकर शीर्ष स्थान पर काबिज है। ये मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।
मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनीयर खिलाड़ी फार्म में वापस आ चुके हैं। बुमराह 13 विकेट लेकर इस आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं। उनका इकोनोमी रेट भी शानदार है और उन्होंने प्रति ओवर छह रन से भी कम खर्च किए हैं। चिंता की बात कप्तान हार्दिक का प्रदर्शन है। हार्दिक पांड्या अब तक न तो गेंद न ही बल्ले से कोई करिश्मा कर पाए हैं। बल्लेबाजी में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा शतक जड़ चुके हैं। मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी सकारात्मक चीज सूर्यकुमार यादव की फॉर्म में वापसी है। हालांकि ईशान किशन ने निरंतरता नहीं दिखाई है।
अगर राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो ट्रेंट बोल्ट और आवेश खान तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी अच्छे से निभा रहे हैं। कुलदीप सेन ने भी अपना कौशल दिखाया है और स्पिन विभाग में युजवेंद्र चहल ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजी में रियान पराग उनके सत्र के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं। पराग ने अभी तक 318 रन बनाए हैं। कप्तान संजू सैमसन ने भी टीम के लिए कुछ उपयोगी पारियां खेली हैं और अभी 276 रन बनाये हैं। जोस बटलर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अंतिम मैच में 200 से ज्यादा रन का स्कोर हासिल कर राजस्थान रॉयल्स केा जीत दिलायी थी और शतक जड़ा था। हालांकि यशस्वी जायसवाल की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है।
आईपीएल में आरआर बनाम एमआई आमने-सामने
खेले गए मैच: 29
राजस्थान रॉयल्स: 13
मुंबई इंडियंस: 15 कोई नतीजा नहीं: 1
अंतिम परिणाम: आरआर छह विकेट से जीता (2024)
सवाई मानसिंह स्टेडियम में आरआर का आईपीएल रिकॉर्ड
खेले गए मैच: 56
राजस्थान रॉयल्स जीता: 36
राजस्थान रॉयल्स हारे: 20
अंतिम परिणाम: आरआर ने पीबीकेएस को 3 विकेट से हराया (2024)
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
मुंबई इंडियंस- हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, जेराल्ड कोएत्ज़ी, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका , मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, ल्यूक वुड।
राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन (कप्तान), आबिद मुश्ताक, आवेश खान, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, जोस बटलर, कुलदीप सेन, कुणाल सिंह राठौड़, नंद्रे बर्गर, नवदीप सैनी, रविचंद्रन अश्विन, रियान पराग, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, रोवमैन पॉवेल, टॉम कोहलर-कैडमोर, ट्रेंट बोल्ट, यशस्वी जायसवाल, युजवेंद्र चहल, तनुष कोटियान और केशव महाराज।