IPL 2023: ये हैं IPL के प्लेऑफ में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीमें, एक ने अब तक नहीं जीता खिताब

इंडिया का त्यौहार कहे जाने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट का इंतजार हर क्रिकेट फैन को रहता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं उन टीमों के बारे में जो आईपीएल के प्लेऑफ के सबसे ज्यादा बार पहुंची हैं।

By शिवेंद्र कुमार राय | Published: March 26, 2023 1:40 PM

Open in App
ठळक मुद्देIPL का 16वां संस्करण इस साल 31 मार्च से खेला जाएगापहला संस्करण साल 2008 में खेला गया थाचेन्नई 11 बार आईपीएल प्लेऑफ में पहुंची है

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) का 16वां संस्करण इस साल 31 मार्च से खेला जाएगा। आईपीएल का पहला संस्करण साल 2008 में खेला गया था। इंडिया का त्यौहार कहे जाने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट का इंतजार हर क्रिकेट फैन को रहता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं उन टीमों के बारे में जो आईपीएल के प्लेऑफ के सबसे ज्यादा बार पहुंची हैं। 

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स का। चेन्नई 11 बार आईपीएल प्लेऑफ में पहुंची है। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई ने 9 बार फाइनल में जगह बनाई है और 4 बार खिताब अपने नाम किया है। 5 बार आईपीएल खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस 9 बार प्लेऑफ में पहुंच पाई है। आईपीएल के सबसे बड़े फैन बेस वाली टीम आरसीबी  8 बार प्लेऑफ में पहुंची है, लेकिन एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स 7 बार प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही है। केकेआर ने 2 बार खिताब भी अपने नाम किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स इकलौती ऐसी टीम भी है जिसने लगातार 10 मैच जीते हैं।

आईपीएल के कुछ अन्य रिकॉर्ड्स की बात करें तो नुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड है। अमित मिश्रा ने 2008, 2011 और 2013 सीजन के दौरान हैट्रिक अपने नाम की थी। यह एक अटूट रिकॉर्ड है। अब तक कोई भी खिलाड़ी तीन बार हैट्रिक नहीं ले पाया है। 

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

इस मामले में क्रिस गेल सबसे उपर हैं। गेल ने 142 मैच में 357 छक्के उड़ाए हैं। दूसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स हैं जिन्होंने 184 मैच में 251 छक्के लगाए हैं। भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। रोहित ने 227 मैच में 240 छक्के जड़े हैं। चौथे नंबर पर एमएस धोनी हैं जिन्होंने 232 मुकाबलों में 229 छक्के उड़ाए हैं। पांचवा नंबर कीरोन पोलार्ड का है। पोलार्ड ने 189 मुकाबलों में 223 छक्के लगाए हैं। 

बता दें कि गत चैम्पियन गुजरात टाइटंस आगामी इंडियन प्रीमियर लीग - 2023  के शुरुआती मैच में 31 मार्च को अहमदाबाद में चार बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना अभियान आरंभ करेगी। बीसीसीआई के अनुसार कुल 70 लीग चरण के मैच 52 दिन में 12 स्थलों पर खेले जाएंगे। 18 ‘डबल हेडर’ होंगे। दिन के मैच दोपहर साढ़े तीन बजे और शाम के मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होंगे। फाइनल 28 मई को खेला जायेगा। 

टॅग्स :आईपीएल 2023IPLएमएस धोनीचेन्नई सुपर किंग्समुंबई इंडियंसKKR
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या