IPL 2023: घरेलू क्रिकेट में 16 साल तक शानदार प्रदर्शन, पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने सहायक कोच बनाया, 100 से अधिक प्रथम श्रेणी खेलने का रिकॉर्ड

IPL 2023: दाहिने हाथ के सलामी बल्लेबाज अरुणकुमार ने 100 से अधिक प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। 1993 से 2008 के बीच कर्नाटक के लिये घरेलू क्रिकेट खेला।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 28, 2022 9:57 PM

Open in App
ठळक मुद्देजे अरुणकुमार को सहायक बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। कर्नाटक के बल्लेबाजी कोच बने जब उनकी टीम ने रणजी ट्रॉफी, ईरानी कप और विजय हजारे ट्रॉफी जीती थी। पुडुचेरी टीम के मुख्य कोच भी रहे और 2020 से अमेरिका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच हैं।

IPL 2023: पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने घरेलू क्रिकेट में 16 साल तक शानदार प्रदर्शन करने वाले जे अरुणकुमार को सहायक बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। दाहिने हाथ के सलामी बल्लेबाज अरुणकुमार ने 100 से अधिक प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। उन्होंने 1993 से 2008 के बीच कर्नाटक के लिये घरेलू क्रिकेट खेला।

क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद वह कर्नाटक के बल्लेबाजी कोच बने जब उनकी टीम ने रणजी ट्रॉफी, ईरानी कप और विजय हजारे ट्रॉफी जीती थी। वह पुडुचेरी टीम के मुख्य कोच भी रहे और 2020 से अमेरिका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच हैं।

मुंबई केपटाउन के गेंदबाजी कोच बने जैकब ओरम

न्यूजीलैंड के पूर्व हरफनमौला जैकब ओरम को दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग के पहले सत्र से पूर्व मुंबई इंडियंस केपटाउन का गेंदबाजी कोच बनाया गया है । न्यूजीलैंड के लिये 33 टेस्ट, 160 वनडे और 36 टी20 मैच खेल चुके ओरम इंडियन प्रीमियर लीग खेल चुके हैं और 2013 में आखिरी सत्र में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे।

वह न्यूजीलैंड महिला टीम के सहायक कोच रह चुके हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड ए टीम के कोच भी रहे हैं। मुंबई केपटाउन टीम में साइमन कैटिच मुख्य कोच, हाशिम अमला बल्लेबाजी कोच, जेम्स पामेंट क्षेत्ररक्षण कोच और रॉबिन पीटरसन टीम मैनेजर हैं।  

टॅग्स :आईपीएल 2023मुंबई इंडियंसरोहित शर्माकर्नाटकIPL
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या