IPL 2022: 50 मैच खेले जाने के बाद सबसे ज्यादा छक्के किन खिलाड़ियों ने जड़े, रिकॉर्ड में राजस्थान रॉयल्स के दो खिलाड़ियों के नाम

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने 20 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। वहीं शिमरोन हेटमायर ने इस सीजन में अब तक 19 छक्के लगा चुके हैं जबकि रोवमैन पॉवेल ने 18 छक्के जड़े हैं। 

By अनिल शर्मा | Published: May 06, 2022 11:48 AM

Open in App
ठळक मुद्दे 50 मैच खेले जाने के बाद गुजरात टाइटंस 16 अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर है IPL 2022 में पंजाब किंग्स के लियम लिविंगस्टन ने कुल 23 छक्के लगाकर दूसरे नंबर पर मौजूद हैं

IPL 20222: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (आईपीएल) में अब तक कुल 50 मैच खेले जा चुके हैं। इस बार के सीजन में पिछली कई बार कै चैंपियन टीमें अपने प्रदर्शन से प्रशंसकों को निराश किया है। हालांकि इस दौरान अलग-अलग टीमों के कई खिलाड़ियों ने अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से लोगों का खूब मनोरंजन किया। 

गौरतलब है कि आईपीएल अपने स्वरूप में चौकों-छक्कों का खेल है। बिना इसके प्रशंसकों को मजा नहीं आता लेकिन क्या आपको पता है कि इस सीजन में अब तक के खेले गए मैचों में किन खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा छक्कों की बरसात की। नहीं पता है तो हम यहां आपको उन खिलाड़ियों के नाम बताने जा रहे हैं जिन्होंने IPL 2022 में सबसे ज्यादा छक्के जड़े।

आईपीएल-2022 में 50 मैच खत्म होने के बाद राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जॉस बटलर 36 छक्कों के साथ सर्वाधिक छक्के जड़ने वालों में शीर्ष पर हैं। उनके बाद पंजाब किंग्स के लियम लिविंगस्टन हैं जिन्होंने 23 छक्के लगाए हैं। केकेआर के आंद्रे रसल ने 22 छक्के लगाए हैं जबकि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने 21 छक्के लगाए हैं।

इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने 20 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। वहीं शिमरोन हेटमायर ने इस सीजन में अब तक 19 छक्के लगा चुके हैं जबकि रोवमैन पॉवेल ने 18 छक्के जड़े हैं। 

50 मैच के बाद कैसी है अंकतालिका

आईपीएल-2022 में 50 मैच खेले जाने के बाद गुजरात टाइटंस 16 अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर है जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के 12-12 अंक हैं लेकिन बेहतर नेट रन-रेट के कारण राजस्थान तीसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स, एसआरएच और पंजाब किंग्स के 10-10 अंक हैं।

टॅग्स :आईपीएल 2022क्रिकेट रिकॉर्डIPLजोस बटलर
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या