IPL 2022: केन विलियमसन ने जीता टॉस, सनराइजर्स हैदराबाद में तीन और दिल्ली में 4 बदलाव, देखें प्लेइंग इलेवन

IPL 2022: हैदराबाद की टीम में तीन बदलाव करते हुए कार्तिक त्यागी, सीन एबोट और श्रेयस गोपाल को मौका दिया है, तो वहीं दिल्ली ने अंतिम एकादश में चार बदलाव करते हुए मनदीप सिंह, खलील अहमद, रिपल पटेल और एनरिच नोर्किया को टीम में शामिल किया है। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 05, 2022 7:33 PM

Open in App
ठळक मुद्देटॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।एनरिच नोर्किया को टीम में शामिल किया है। 

IPL 2022: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुरुवार को यहां टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। दिल्ली की टीम सातवें स्थान पर है। हैदराबाद पांचवें स्थान पर है।

हैदराबाद की टीम में तीन बदलाव करते हुए कार्तिक त्यागी, सीन एबोट और श्रेयस गोपाल को मौका दिया है, तो वहीं दिल्ली ने अंतिम एकादश में चार बदलाव करते हुए मनदीप सिंह, खलील अहमद, रिपल पटेल और एनरिच नोर्किया को टीम में शामिल किया है। 

टीमें:

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, मंदीप सिंह, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत, ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, रिपल पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, खलील अहमद, एनरिक नॉर्टजे।

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, भुवनेश्वर कुमार, सीन एबॉट, कार्तिक त्यागी, उमरान मलिक।

टॅग्स :आईपीएल 2022दिल्ली कैपिटल्ससनराइजर्स हैदराबादऋषभ पंतकेन विलियम्सन
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या