IPL 2022: पुणे में कमिंस का जलवा, 15 गेंद और 56 रन, KKR खिलाड़ी ने कहा-विश्वास नहीं हो रहा, रिकार्ड पारी खेलने में सफल रहा

IPL 2022: पैट कमिंस ने आक्रामक बल्लेबाजी का अद्भुत नजारा पेश किया। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मुंबई इंडियन्स को 24 गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट से मात देकर शीर्ष स्थान हासिल किया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 7, 2022 04:06 PM2022-04-07T16:06:27+5:302022-04-07T16:07:45+5:30

IPL 2022 kkr Pat Cummins 15 balls 56 runs 6 sixes 4 fours sr 373-33 Shreyas Iyer rohit sharma bcci ipl | IPL 2022: पुणे में कमिंस का जलवा, 15 गेंद और 56 रन, KKR खिलाड़ी ने कहा-विश्वास नहीं हो रहा, रिकार्ड पारी खेलने में सफल रहा

डेनियल सैम्स के एक ओवर में 35 रन बनाये, जो आईपीएल का तीसरा सबसे महंगा ओवर है।

googleNewsNext
Highlightsतेज गेंदबाज पैट कमिंस ने 2 विकेट भी लिए।पारी में चार चौके और छह छक्के लगाए।केवल 14 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया।

IPL 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ धमाल कर दिया। कमिंस ने 15 गेंद में नाबाद 56 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के और 4 चौके शामिल हैं।मुंबई इंडियंस बॉलर डेनियल सैम्स पर टूट पड़े और एक ओवर में 35 रन बना डाले। 

पैट कमिंस ने आते ही सारे समीकरण बदल दिए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और छह छक्के लगाए और केवल 14 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करके आईपीएल में केएल राहुल के पिछले रिकार्ड की बराबरी की। उन्होंने डेनियल सैम्स के एक ओवर में 35 रन बनाये, जो आईपीएल का तीसरा सबसे महंगा ओवर है।

कमिंस ने तूफानी पारी खेलने के बाद कहा कि उन्हें स्वयं विश्वास नहीं हो रहा है कि वह रिकार्ड पारी खेलने में सफल रहे जिससे कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में मुंबई इंडियन्स को पांच विकेट से हराया। मैन ऑफ द मैच कमिंस ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैं इस पारी से अधिक हैरान हूं। बस ये रन बन गये। मैं बहुत अधिक नहीं सोच रहा था।

यह वास्तव में संतोषजनक है। ऐसा लग रहा था कि गेंद हवा में तैर रही थी। ’’ केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि वे अपनी रणनीति पर कायम थे लेकिन वे इसके अनुसार आगे बढ़ते इससे पहले कमिन्स ने जीत दिला दी। केकेआर ने 162 रन का लक्ष्य केवल 16 ओवर में पूरा किया।

अय्यर ने कहा, ‘‘मैं केवल गेंद को हवा में लहराते हुए देख रहा था। मुझे विश्वास नहीं हो रहा था। यह उनकी बेजोड़ पारी थी। हम अपनी रणनीति पर अमल करते इससे पहले पैट ने मैच समाप्त कर दिया।’’ मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा भी कमिन्स की पारी से हैरान थे।

रोहित ने कहा, ‘‘मैंने उससे इस तरह की पारी की कतई उम्मीद नहीं की थी। वह जिस तरह से खेला, पूरा श्रेय उसे जाता है। बल्लेबाजी में हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। हम 15वें ओवर तक मैच में थे लेकिन कमिंस ने सारे समीकरण बिगाड़ दिये।’’ 

Open in app