IPL 2022: दूसरी बार पिता बने विलियमसन, शेयर किया बेटे की तस्वीर, जानें स्पेशल पोस्ट में क्या लिखा

IPL 2022: रविवार (22 मई) को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर जाकर खुशखबरी दी। उन्होंने अपनी पत्नी की नवजात शिशु के साथ-साथ अपने पहले बच्चे की एक प्यारी तस्वीर साझा की। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 23, 2022 03:10 PM2022-05-23T15:10:37+5:302022-05-23T15:11:35+5:30

IPL 2022 Kane Williamson wife Sarah raheem become parents second time welcome baby boy new zealand captain Sunrisers Hyderabad | IPL 2022: दूसरी बार पिता बने विलियमसन, शेयर किया बेटे की तस्वीर, जानें स्पेशल पोस्ट में क्या लिखा

पार्टनर और पत्नी सारा रहीम ने बेटे का जन्म दिया है। तस्वीर वायरल हो रही है।

googleNewsNext
Highlightsकेन विलियमसन और सारा 2019 में पहली बार माता-पिता बने, जब उन्होंने अपनी बेटी मैगी का स्वागत किया।कप्तान केन विलियमसन अपने बच्चे के जन्म के लिये पत्नी के साथ होने के लिये न्यूजीलैंड लौट गए थे। 13 मैचों में केवल 216 रन जुटाये हैं। 

IPL 2022: सनराइजर्स हैदराबाद और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन दूसरी बार पिता बन गए हैं। 22 मई को केन ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया है। पार्टनर और पत्नी सारा रहीम ने बेटे का जन्म दिया है। तस्वीर वायरल हो रही है।

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने रविवार (22 मई) को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर जाकर खुशखबरी दी। उन्होंने अपनी पत्नी की नवजात शिशु के साथ-साथ अपने पहले बच्चे की एक प्यारी तस्वीर साझा की। विलियमसन और सारा 2019 में पहली बार माता-पिता बने, जब उन्होंने अपनी बेटी मैगी का स्वागत किया।

सनराइजर्स हैदराबाद ने कहा था कि फ्रेंचाइजी टीम के कप्तान केन विलियमसन अपने बच्चे के जन्म के लिये पत्नी के साथ होने के लिये न्यूजीलैंड लौट गए थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘आधिकारिक अपडेट : हमारे कप्तान केन विलियमसन अपने परिवार में नये सदस्य के जुड़ने के लिये न्यूजीलैंड जा रहे हैं। ’’

फ्रेंचाइजी ने कहा, ‘सनराइजर्स खेमे में हर कोई केन विलियमसन की पत्नी की सुरक्षित ‘डिलिवरी’ और उनके लिये अपार खुशियों की कामना कर रहा है।’ विलियमसन इस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं, उन्होंने 13 मैचों में केवल 216 रन जुटाये हैं। 

विलियमसन ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म में शामिल होने के लिए चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के बीच में सनराइजर्स हैदराबाद कैंप छोड़ दिया था। अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार विलियमसन की अनुपस्थिति में कप्तान थे।

केन विलियमसन अंतरराष्ट्रीय वापसी के लिए तैयार हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड का नेतृत्व करेंगे, जो 2 जून को लंदन के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स स्टेडियम में है। स्टार बल्लेबाज आखिरी बार नवंबर 2021 में न्यूजीलैंड के लिए खेले थे और तब से कोहनी की चोट के कारण दूर हैं। इस साल की शुरुआत में उनकी एक सर्जरी हुई। 

Open in app