IPL 2022: कप्तानी के कारण बल्ले और गेंद से फ्लॉप हो रहा था जडेजा, धोनी बोले-कप्तान बदलने से बदलाव जरूरी नहीं होते

IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से हराकर जीत की राह पर वापसी की। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर दो विकेट पर 202 रन बनाये।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 02, 2022 2:55 PM

Open in App
ठळक मुद्देआर गायकवाड़ शतक से एक रन से चूक गए।रविंद्र जडेजा के कप्तानी छोड़ने के बार फिर चेन्नई की कमान महेंद्र सिंह धोनी को सौंपी गई।चेन्नई के अब छह अंक है और पांच मैच बाकी है यानी प्लेआफ की राह बहुत मुश्किल है।

IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी दोबारा मिलने के बाद जीत के साथ आगाज करने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि उन्होंने कुछ अलग नहीं किया क्योंकि कप्तान बदलने से बदलाव जरूरी नहीं होते। धोनी ने कहा ,‘हमारा स्कोर अच्छा था और गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

खासकर सातवें से 14वें ओवर के बीच स्पिनरों का प्रदर्शन बहुत अच्छा था जो जीत की कुंजी साबित हुआ।’’ रविंद्र जडेजा के कप्तानी छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा ,‘जडेजा को पिछले सत्र में ही पता था कि वह इस सत्र में कप्तान होगा। पहले दो मैचों में मैंने उसका काम किया लेकिन बाद में उसे कप्तान के तौर पर फैसले लेने को कहा।

मैंने उससे कहा कि अब वह कप्तान है और उसे फैसले लेने होंगे और उनकी जिम्मेदारी भी।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ कप्तान बनने के बाद अपेक्षायें बहुत बढ जाती है जिससे खिलाड़ी के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है । यही उसके साथ हुआ। उसकी तैयारी पर असर पड़ा और बल्ले और गेंद से वह पहले की तरह खेल नहीं पा रहा था।’’

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि उनकी टीम को प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अच्छे प्रदर्शन का शऊर सीखना होगा। चेन्नई ने दो विकेट पर 202 रन बनाये जिसके जवाब में सनराइजर्स 13 रन पीछे रह गए। विलियमसन ने कहा ,‘‘ 200 रन का लक्ष्य हासिल करना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहता है। उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। हमें विषम हालात में अच्छा खेलना सीखना होगा।’’

टॅग्स :आईपीएल 2022एमएस धोनीरवींंद्र जडेजाचेन्नई सुपर किंग्स
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या