IPL 2021 की आज से शुरुआत, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स के बीच पहला मुकाबला, देखें पूरा शेड्यूल

आईपीएल-2021 का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाना है। ये मुकाबला चेन्नई में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

By विनीत कुमार | Published: April 09, 2021 8:41 AM

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएल के 14वें सीजन का आज से होने जा रहा है आगाज, चेन्नई में पहला मुकाबलाआईपीएल में इस बार 56 लीग मैच होंगे, 30 मई को खेला जाएगा फाइनल मुकाबलाकोरोना के कारण स्टेडियम में दर्शकों को जाने की अनुमति नहीं होगी, 6 शहरों में खेले जाएंगे सभी मुकाबले

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)- 2021 का आगाज आज से होने जा रहा है। आईपीएल-14वें सीजन का पहला मुकाबल मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला चेन्नई में भारतीय समय के अनुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाना है।

कोरोना संक्रमण के इस काल आईपीएल इस बार बेहज अलग नजर आएगा। दरअसल स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी नहीं रहेगी। ये लीग 6 शहरों में खेली जाएगी और खिलाड़ियों और स्टाफ को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए बायोबबल का इस्तेमाल होगा।

भारत में पिछले कुछ समय में कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा हुआ और रोजाना लगभग एक लाख नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में आईपीएल को सफल तरीके समापन कराना बीसीसीआई और आयोजकों के सामने बड़ी चुनौती है।

हालांकि, टूर्नामेंट पर भी कोरोना वायरस का साया भी पड़ा है और लीग की शुरुआत से पहले कुछ खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ पॉजिटिव पाए गए हैं। बीसीसीआई को वैसे उम्मीद है कि यूएई में पिछले टूर्नामेंट की तरह इस टूर्नामेंट का आयोजन भी सुचारू रूप से होगा। भारत के लिए आगामी टूर्नामेंट काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी साल देश में टी20 विश्व कप का आयोजन भी होना है। 

आईपीएल के इस बार सभी मैच न्यूट्रल वैन्यू पर खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में 56 लीग मैच होंगे। इस बार चेन्नई, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में 10-10 मैच खेले जाएंगे जबकि अहमदाबाद और दिल्ली में 8-8 मैच होंगे। देखिए इस बार के आईपीएल का पूरा शेड्यूल

9 अप्रैल- मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर10 अप्रैल- चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स11 अप्रैल- सनराइजर्स हैदराबाद vs कोलकाता नाइट राइडर्स12 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स vs पंजाब किंग्स    13 अप्रैल- कोलकाता नाइट राइडर्स vs मुंबई इंडियंस    14 अप्रैल- सनराइजर्स हैदराबाद vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर15 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स    16 अप्रैल- पंजाब किंग्स vs चेन्नई सुपर किंग्स    17 अप्रैल- मुंबई इंडियंस vs सनराइजर्स हैदराबाद    18 अप्रैल- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs कोलकाता नाइट राइडर्स18 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स vs पंजाब किंग्स    19 अप्रैल- चेन्नई सुपर किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स    20 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस21 अप्रैल- पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद21 अप्रैल- कोलकाता नाइट राइडर्स vs चेन्नई सुपर किंग्स22 अप्रैल-    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs राजस्थान रॉयल्स    23 अप्रैल- पंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियंस24 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स25 अप्रैल- चेन्नई सुपर किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर    25 अप्रैल- सनराइजर्स हैदराबाद vs दिल्ली कैपिटल्स26 अप्रैल- पंजाब किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स    27 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर28 अप्रैल- चेन्नई सुपर किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद29 अप्रैल- मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स29 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स30 अप्रैल- पंजाब किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर1 मई- मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स2 मई- राजस्थान रॉयल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद2 मई- पंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स3 मई- कोलकाता नाइट राइडर्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर4 मई- सनराइजर्स हैदराबाद vs मुंबई इंडियंस5 मई- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स6 मई- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs पंजाब किंग्स7 मई- सनराइजर्स हैदराबाद vs चेन्नई सुपर किंग्स8 मई- कोलकाता नाइट राइडर्स vs दिल्ली कैपिटल्स8 मई- राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस9 मई- चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स    9 मई- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs सनराइजर्स हैदराबाद    10 मई- मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स11 मई-दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स12 मई- चेन्नई सुपर किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स13 मई- मुंबई इंडियंस vs पंजाब किंग्स इलेवन13 मई- सनराइजर्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स14 मई- राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स15 मई- कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स16 मई- राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर16 मई- चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस    17 मई- दिल्ली कैपिटल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद    18 मई- कोलकाता नाइट राइडर्स vs राजस्थान रॉयल्स    19 मई- सनराइजर्स हैदराबाद vs पंजाब किंग्स        20 मई- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs मुंबई इंडियंस    21 मई- कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद    21 मई-  दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नै सुपर किंग्स    22 मई- पंजाब किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स    23 मई- मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स    23 मई- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs चेन्नै सुपर किंग्स    25 मई- पहला क्वॉलिफायर    26 मई- एलिमिनेटर    28 मई- दूसरा क्वॉलिफायर    30 मई- फाइनल    

टॅग्स :आईपीएल 2021इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)मुंबई इंडियंसरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोररोहित शर्माविराट कोहली

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या