IPL 2021 Auction: नीलामी में शामिल होंगे सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन, जानिए क्या है बेस प्राइज

भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी सॉव और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को विजय हजारे ट्राफी के लिये मुंबई के 104 संभावित खिलाड़ियों में चुना गया था।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 06, 2021 11:18 AM

Open in App
ठळक मुद्देसचिन तेंदुलकर ने आईपीएल में 78 मैच खेले जिसमें उन्होंने 2334 रन बनाए हैं।भारत के 814 और विदेशों के 283 खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया है।सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के एलीट ई लीग ग्रुप मैच में मुंबई की सीनियर टीम के लिये पदार्पण किया था। 

IPL 2021 Auction: आईपीएल की तैयारी शुरू हो गई है। 18 फरवरी को खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इस बार पंजीकरण करवाने वाले 1097 खिलाड़ियों हैं।

भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर में दौड़ में शामिल हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपना बेस प्राइज 20 लाख रुपये रखा है। बाएं हाथ के उभरते हुए तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर ने 15 जनवरी को हरियाणा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के एलीट ई लीग ग्रुप मैच में मुंबई की सीनियर टीम के लिये पदार्पण किया था। 

यह 21 वर्षीय तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर पूर्व में नेट्स पर भारतीय टीम के लिये गेंदबाजी कर चुका है। अर्जुन के आईपीएल नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन की खबर सुनते ही सोशल मीडिया ट्विटर पर फैंस कयास लगे लगे कि उन्हें कौन सी टीम चुन सकती है। अधिकतर फैंस का मानना है कि अर्जुन भी अपने पिता की तरह मुंबई इंडियंस की ओर से खेल सकते हैं।

हरियाणा के खिलाफ मैच में अर्जुन टीम को जीत नहीं दिला सके

 लेकिन हरियाणा के खिलाफ मैच में अर्जुन टीम को जीत नहीं दिला सके। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन का यह पदार्पण कुछ खास नहीं रहा, जिन्होंने तीन ओवर की गेंदबाजी में 34 रन खर्च कर एक विकेट लिया। जूनियर तेंदुलकर ने हरियाणा के सलामी बल्लेबाज चैतन्य विश्नोई (चार) को विकेटकीपर आदित्य तारे के हाथों कैच कराकर मुंबई की सीनियर टीम के लिए अपना पहला विकेट लिया।

तेंदुलकर जूनियर को एक अन्य तेज गेंदबाज कृतिक हनागावाड़ी के साथ मुंबई की टीम में शामिल किया गया है जिसका चयन सलिल अंकोला की अगुवाई वाली चयन समिति ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के कुल 22 खिलाड़ियों को चुने जाने की अनुमति के बाद किया।

अर्जुन मुंबई के लिये विभिन्न उम्र के ग्रुप टूर्नामेंट में खेलते रहे हैं

अर्जुन मुंबई के लिये विभिन्न उम्र के ग्रुप टूर्नामेंट में खेलते रहे हैं और वह उस टीम का भी हिस्सा थे जो आमंत्रण टूर्नामेंट खेलती है। अर्जुन को भारत की राष्ट्रीय टीम के नेट में भी गेंदबाजी करते हुए देखा गया और उन्होंने 2018 में श्रीलंका का दौरा करने वाली अंडर-19 टीम में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

टॅग्स :IPL 2020आईपीएल ऑक्शनसचिन तेंदुलकरअर्जुन तेंदुलकरमुंबई इंडियंसबीसीसीआई

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या