IPL 2020: विराट कोहली आरसीबी से अलग क्यों एक चार्टर्ड प्लेन से गए दुबई? हुआ खुलासा

Virat Kohli, RCB: विराट कोहली शुक्रवार को आईपीएल 2020 के लिए दुबई पहुंचे, लेकिन वह आरसीबी से अलग एक चार्टर्ड प्लेन से यूएई गए, जानिए क्या है इसकी वजह

By अभिषेक पाण्डेय | Published: August 22, 2020 4:52 PM

Open in App
ठळक मुद्देविराट कोहली आईपीएल 2020 के लिए एक अलग चार्टर्ड प्लेन से दुबई पहुंचेकोहली आरसीबी के साथी खिलाड़ियों के बजाय एक अलग चार्टर्ड प्लेन से यूएई गए

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को दुबई से अपनी पहली तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को चौंका दिया। कोहली आरसीबी के खिलाड़ियों के यूएई रवाना होने की तस्वीरों में नजर नहीं आए थे, जिसके बाद फैंस ये अटकलें लगा रहे थे कि कोहली टीम के साथ यूएई नहीं गए।

आरसीबी के खिलाड़ियों के यूएई पहुंचने के कुछ ही मिनटों बाद कोहली ने भी दुबई से अपनी तस्वीर शेयर करते हुए आईपीएल 2020 के लिए यूएई पहुंचने की पुष्टि कर दी। 

कोहली आरसीबी के साथ जाने के बजाय क्यों चार्टर्ड प्लेन से गए दुबई?

टाइम्स नाउ ने मुंबई मिरर के हवाले से बताया कि कोहली बायो सुरक्षा मुद्दों की वजह से एक चार्टर्ड प्लेन से यूएई गए। वह पिथले करीब पांच महीनों से घर पर सेल्फ-आइसोलेशन में थे और बेंगलुरु की यात्रा करके खुद को खतरे में नहीं डालना चाहते थे। मुंबई कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में से एक है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, एक प्रवक्ता ने कहा, 'उन्होंने खुद को मुंबई में क्वारंटाइन किया था और अपना कोविड-19 टेस्ट भी कराया था। इसलिए वह बैंगलोर नहीं आ सकते। उन्होंने मुंबई से एक चार्टर प्लेन से अकेले उड़ान भरी।'

कोहली ने दुबई पहुंचने से पहले कोविड-19 टेस्ट कराया था। युजवेंद्र चहल, उमेश यादव, नवदीप सैनी और अन्य भारतीय खिलाड़ी कुछ दिन पहले ही बेंगलुरु पहुंचे थे। वे करीब एक हफ्ते तक आइसोलेशन में रहने के बाद बेंगलुरु से फ्लाइट से शुक्रवार को यूएई पहुंचे। 

नियमों के मुताबिक, खिलाड़ियों और अधिकारियों को दुबई में छह दिनों तक आइसोलेशन में रहना होगा। इस दौरान उन्हें कई बार टेस्ट से गुजरना होगा और करीब एक हफ्ते बाद ट्रेनिंग शुरू करने की इजाजत होगी। तब तक उन्हें अपने कमरे से भी बाहर आने की इजाजत नहीं होगी।

भारत में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों की वजह से आईपीएल 2020 का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में होना है।

टॅग्स :विराट कोहलीरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरआईपीएल 2020इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या